JharkhandPalamu

IPL स्टार राहुल त्रिपाठी पहुंचे ननिहाल, कहा- भारतीय टीम में खेलना उनका सपना

Palamu: आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लिग) के स्टार और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने वाले राहुल त्रिपाठी गुरुवार को पलामू पहुंचे. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में उनका फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया. राहुल अपने ननिहाल 22 वर्ष बाद पहुंचे हैं. राहुल त्रिपाठी आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हैं. आइपीएल के 15वें संस्करण में राहुल त्रिपाठी ने कई यादगार पारी खेली और अपनी टीम को जिताया.

राहुल त्रिपाठी की आईपीएल करियर की शुरुआत केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स) से हुई थी. आईपीएल के इस सीजन उन्होंने हैदराबाद सनराइजर्स के लिए खेला है. राहुल त्रिपाठी ने बताया कि कोविड 19 काल के बाद दर्शकों का मैदान पर लौटना सुखद रहा है. दर्शक वापस लौटे है जिस कारण खेलने में मजा आया. उन्होंने कहा कि उनका काम है लगातार बेहतर खेलना, एक दिन वे जरूर भारतीय टीम का हिस्सा होंगे. उनका सपना है भारतीय टीम के साथ खेलना.

राहुल त्रिपाठी ने कहा कि आईपीएल खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म है जहां इंटरनेशनल खिलाड़ी साथ में खेलते हैं. उन्होंने बताया कि केकेआर और एसआरएच आईपीएल टीम से खेले. दोनों जगह उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, महेंद्र सिंह धोनी उनके आइडियल हैं. त्रिपाठी ने पलामू में स्थानीय ग्रामीण खिलाड़ियों का हौसला बढ़ा है रहें कर्ज गिरा भी दिए.

राहुल त्रिपाठी का ननिहाल पलामू के मेदिनीनगर सदर प्रखंड के रजवाडीह में है. राहुल त्रिपाठी गुरूवार की शाम गांव के भ्रमण पर निकले और स्थानीय लोगों एवं क्रिकेट प्रेमियों से खेल गतिविधियों पर बात की.

बताते चलें कि राहुल त्रिपाठी की मामा मंजू त्रिपाठी इस पंचायत चुनाव में रजवाडीह पंचायत से मुखिया पद की उम्मीदवार हैं. इस इलाके में 27 मई को वोट डाले जायेंगे. राहुल का गांव आने से उनके ननिहाल के लोगों में खासा उत्साह है.

इसे भी पढ़ें : पलामू : 75 लाख के इनामी संदीप यादव से पलामू एसपी चंदन सिन्हा की हुई थी दो बार मुठभेड़, 2003 में बोला करती थी तूती

Related Articles

Back to top button