Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा पुलिस ने चोर गिरोह का किया खुलासा, सामान के साथ सात गिरफ्तार

Koderma: जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के झांझरी गली शिवपुरी मोहल्ला में गत 10 जून को एक बंद घर में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तिलैया पुलिस ने घटना में शामिल सात आरोपियो को गिरफ्तार किया है. इसे लेकर गुरुवार को तिलैया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अशोक कुमार ने बताया कि गत 10 जून को चोरी की घटना के बाद गृहस्वामी की पत्नी रानी देवी पति कन्हैया लाल पासवान के द्वारा तिलैया थाना में कांड संख्या 145/22 दर्ज कराया गया था. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया था कि 10 जून को घर के सभी लोग एक शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे.

इसका फायदा उठाकर देर रात घर के छत के सहारे अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी अजय सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.

इसे भी पढें:कौन सुरक्षित, कौन असुरक्षित है हिंदपीढ़ी में?

टीम ने अनुसंधान के क्रम में मिले साक्ष्यों के आधार पर तिलैया पुलिस के द्वारा कोडरमा थाना क्षेत्र के बेकोबार निवासी सूरज देव पांडेय पिता सुरेंद्र पांडेय, बाबूलाल पांडेय पिता महेश पांडेय, सौतम गिरी पिता स्व उमेश गिरी, गौतम कुमार पिता विनोद साव, चिंटू पांडेय पिता महावीर पांडेय, धर्मदेव साव पिता गोविंद साव एवं बैजनाथ प्रसाद वर्मा पिता प्रसादी लाल वर्मा को गिरफ्तार किया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने चोरी किये गए चांदी एवं सोना के आभूषण को एक ज्वेलरी दुकान में बेचा गया था जिसे ज्वेलरी दुकान वाले ने गला दिया था जिसे बरामद कर लिया गया है.

इसे भी पढें:JPSC असिस्टेंट इंजीनियर नियुक्ति मामले में 29 जून को हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला

वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक एंड्राइड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल, चांदी का गलाया हुआ टुकड़ा 200 ग्राम, सोना का गलाया हुआ टुकड़ा 6 ग्राम एवं 10 हज़ार 200 नकद बरामद किया है.

प्रेस वार्ता के मौके पर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक लव कुमार, आनंद कुमार साह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे.

इसे भी पढें:झारखंड में 19 जून तक भारी बारिश के आसार, कहीं-कहीं हो सकता है वज्रपात

Related Articles

Back to top button