JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

जामताड़ा रेल हादसे के बाद आसनसोल डीआरएम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Ranchi: जामताड़ा में बुधवार शाम हुए रेल हादसे के बाद आसनसोलर डीआरएम कार्यालय की ओर से हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है. हेल्पलाइन नंबर अलग अलग इलाकों के लिये जारी किया गया है. जिसमें आसनसोल के लिये 7679523874 औैर 6294423832, चित्तरंजन के लिये 6201667157, जामताड़ा के लिये 9641823882 नंबर जारी किया गया है.

इसके साथ ही आसनसोल डीआरएम कार्यालय की ओर से जानकारी दी गयी है कि बीते रात जामताड़ा के ट्रेन संख्या 12254 अंग एक्सप्रेस ट्रेन विद्यासागर कतिसार के निकट रूकी. ट्रेन एसीपी होने के कारण रूकी. इसके बाद दूसरी ट्रेन मेमू लोकल ट्रेन के ड्राइवर ने दो लोगों के रेलवे ट्रैक पर गिरने की जानकारी दी. इस दौरान डाउन ट्रेन में आग लगने और चिंगारी की जांच की गयी. लेकिन इस तरह की कोई भी शिकायत ट्रेन में नहीं मिली.

इस मामले की पूरी जांच की जायेगी. जिसमें रेलवे सेफ्टी बोर्ड. रेलवे बोर्ड समेत सभी अधिकारियों के स्तर पर जांच की जायेगी. जांच गुरूवार से ही शुरू कर दी गयी है. जानकारी हो कि घटना शाम 6: 45 बजे की है. जहां दो लोगों की मौत हो गयी है. रेलवे ने दोनों को यात्री नहीं होने की पुष्टि की है.

Related Articles

Back to top button