Jamshedpur

आर्ट कलाकारों को रविंद्र भवन में मिला है प्रतिभा निखारने का मौका

Jamshedpur : साकची रविंद्र भवन परिसर में तीन दिवसीय आर्ट कैंप का आयोजन शुक्रवार से किया गया है. 26 दिसंबर तक चलने वाले आर्ट कैंप का मुख्य उदेश्य है कि शहर के सीनियर आर्टिस्ट एक प्रांगण में आकर शहर के ऐसे बच्चे जो आर्ट के श्रेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. वे बारिकियों को सीख सकते हैं. इस कैंप में मुख्य रूप से  35 सीनियर आर्टिस्ट भाग ले रहे हैं. इसमें मुख्य रुप से रिया मुखर्जी, रूची, मोलिडी, अशोक, विपिन्न पाडेय, विशवजित, बादल प्रमाणिक आदि शामिल हैं.

छोटे कलाकार भी कर रहे हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

आर्ट कैंप में छोटे कलाकार भी बखूबी अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं. आयोजक भी उनकी कलाकारी की सहारना कर रहे हैं. जो भी कलाकार इसमें शामिल हैं वे कुछ करना चाहते हैं. इस फिल्ड में अपना अलग जगह बनाना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें- हार्ट अटैक आने से टाटा मोटर्स के रिटायर एजीएम प्रमोद कुमार का  निधन

 

Related Articles

Back to top button