JharkhandRanchi

#Bollywood अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी, प्रोड्यूसर ने दर्ज करवायी थी एफआइआर

Ranchi: 2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल के खिलाफ रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया है.

बताया जा रहा है कि रांची पुलिस गिरफ्तारी का वारंट लेकर मुंबई जायेगी. रांची सिविल कोर्ट की ओर से 4 अक्टूबर को अमीषा पटेल और उनके पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया था.

इस वर्ष 29 मार्च को रांची सिविल कोर्ट में प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह के द्वारा अमीषा पटेल और उनके पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था.

इसे भी पढ़ें – #DoubleEngine सरकार में बेबस छात्र- 7: केमिस्ट और जियोलॉजिस्ट की नियुक्ति 3 साल में भी नहीं हो सकी पूरी, संशय में छात्र

2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का आरोप लगाया गया है

अमीषा पटेल और उनके पार्टनर कुणाल ग्रूमर पर रांची के हरमू के रहनेवाले प्रोड्यूसर अजय कुमार ने 2.5 करोड़ रुपये के चेक बाउंस का आरोप लगाया है.

अजय का आरोप है कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपये उधार दिये थे. इसके बाद वह जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह इस बात पर कोई न कोई बहाना बना कर टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं.

इसे भी पढ़ें – बकोरिया कांड: CBI ने तेज की जांच, आमने-सामने बैठाकर करेगी पूछताछ

बाद में जब फिल्म ठंडे बस्ते में चली गयी तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे. अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक भी दिया. मगर जब चेक को बैंक में डाला गया तो वह बाउंस हो गया.

इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है. अजय ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद से लेकर अब तक अमीषा से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन उन्होंने एक बार भी रिस्पॉन्ड नहीं किया है.

इससे पहले अमीषा पर 11 लाख रुपये लेने के बाद ऑर्गनाइजर्स के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगा था. अमीषा पर आरोप था कि उन्होंने एक वेडिंग इवेंट में आकर डांस करने के 11 लाख रुपये लिये थे, लेकिन पैसे लेने के बाद वह इवेंट में नहीं पहुंचीं.

यह रकम आरोपी राजकुमार द्वारा न्यू मैक्स इन्टरटेंनमेंट कंपनी के नाम से ली गयी थी. अमीषा पर ये आरोप मुरादाबाद में ड्रीमविजन इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलानेवाले पवन वर्मा ने लगाये थे.

इसे भी पढ़ें – शूटर तारा शाहदेव मामले के मुख्य आरोपी रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल को मिली HC से जमानत

Related Articles

Back to top button