Ranchi

अर्जुन मुंडा का दिल्ली जाना बना चर्चा का विषय

Ranchi: मंगलवार को दो बजे तक छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश के चुनावी नतीजे साफ हो गए थे. बीजेपी हार के बाद की रणनीति पर काम करने लगी थी. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का दिल्ली जाने का प्रोग्राम बना. श्री मुंडा अपने कुछ सहयोगियों के साथ बैठे हुए थे. अचानक उन्हें कहीं से फोन आया. फोन पर कुछ देर बात करने के बाद उन्होंने अपने पीए को दिल्ली का टिकट कटाने को कहा. पीए एयरपोर्ट गए और 4.55 की एयर एशिया की फ्लाइट का टिकट करवाया. श्री मुंडा फ्लाइट छूटने से कुछ देर पहले एयरपोर्ट पहुंचे और दिल्ली गए. हालांकि कुछ बीजेपी के नेताओं का कहना है कि श्री मुंडा तीरंदाजी मामले को लेकर दिल्ली गये थे.

16-17 को नागपुर में आरएसएस की बैठक

खबर है कि आरएसएस मुख्यालय नागपुर से बीजेपी के सभी बड़े नेताओं को नागपुर बुलाया गया है. यहां तक कि अमित शाह भी आरएसएस की बैठक में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचनेवाले हैं. पुख्ता सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमित शाह को विशेष रूप से नागपुर बुलाया गया है. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में मिली करारी शिकस्त के बाद आरएसएस पार्टी को कुछ दिशा-निर्देश देना चाह रहा है. इस बैठक में शामिल होने के लिए राज्य के कुछ नेता शामिल हो सकते हैं. अर्जुन मुंडा भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं. वहीं सीएम इस दौरान दुबई के दौरे पर हैं.

मामले पर बीजेपी चुप

न्यूज विंग ने इस मामले पर बीजेपी के कई नेताओं से जानना चाहा कि आखिर बात में कितनी सच्चाई है. लेकिन किसी ने खुल कर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

इसे भी पढ़ें – चुनाव नतीजों से ‘मोदी मैजिक’ की धारण हुई खत्म: यशवंत सिन्हा

Related Articles

Back to top button