Fashion/Film/T.V

निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की तारीफ करते नहीं थक रहे अर्जुन कपूर, साथ काम करना बताया बेहद खास

Mumbai: अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि वह हमेशा से एक ऐतिहासिक प्लॉट वाली फिल्म में काम करना चाहते थे. अर्जुन ने कहा कि निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के साथ पानीपत में काम करने का उनका अनुभव बेहद खास रहा.

गोवारिकर को ऐतिहासिक प्लॉट वाली फिल्मों के लिये जाना जाता है. उन्होंने ‘लगान’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी सफल फिल्में बनायी हैं.

इसे भी पढ़ें- लोकतंत्र सजग नागरिक और सशक्त मतदाता से ही परवान चढ़ता है, संदर्भ- विधानसभा चुनाव

शानदार फिल्मकार हैं आशुतोष

अर्जुन ने बताया कि आशु सर ने सबकुछ एकदम सही बनाने के लिए बहुत अच्छा काम किया है. वह अपने अभिनेताओं को आगे रखते हैं.

वह एक शानदार फिल्मकार हैं और बारीकियों का ध्यान रखते हैं. उनके साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा. यह एक बेहद खास फिल्म है. 

गौरतलब है कि फिल्म पानीपत का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर देखकर लोग सोशल मीडिया पर संजय दत्त की लुक और एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वहीं अर्जुन कपूर को उतनी सराहना नहीं मिल रही है.

इसे भी पढ़ें- बाबूलाल मरांडी का राजनीति ऊंट किस करवट बैठता है, टिकी है महागठबंधन से लेकर बीजेपी तक सबकी नजर

छह दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

अर्जुन ने कहा कि कई ऐसे दृश्य थे जहां मुझे भीषण गर्मी के बीच भारी ड्रेस पहनकर भावनात्मक और मानसिक रूप से चुस्त-दुरुस्त रहना था. ऐसे में उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि आप थका हुआ नहीं, बल्कि एनर्जेटिक महसूस करें.

यह फिल्म मराठा नेता सदाशिव राव भाऊ (अर्जुन) और अहमद शाह अब्दाली (संजय दत्त) के बीच हुए पानीपत के तीसरे युद्ध पर आधारित है. ये फिल्म पानीपत की ऐतिहासिक लड़ाई पर बेस्ड है. यह लड़ाई अब्दाली और मराठाओं के बीच साल 1761 में लड़ी गयी थी. फिल्म छह दिसंबर को रिलीज होगी. 

Related Articles

Back to top button