ChaibasaJharkhandNEWS

Chakradharpur: मॉनसून से पहले शहर में की जा रही नालियों की सफाई, एसडीओ ने किया निरीक्षण

Chaibasa: शहर में मॉनसून में जलजमाव ना हो इसे लेकर एसडीओ सह नगर परिषद के कार्यालय पदाधिकारी रीना हंसदा के आदेश पर युद्ध स्तर पर नालियों की साफ-सफाई की जा रही है. साथ ही नगर परिषद के द्वारा शहर में नालियों से अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया जा रहा है. सोमवार को एसडीओ रीना हांसदा ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिया.

नगर परिषद ने जारी किया आदेश

नगर परिषद के द्वारा लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि घरों का कूड़ा कचड़ा को नालियों में ना डालें. साथ ही पक्के स्लैब लगाकर जाम ना करें. चक्रधरपुर को स्वच्छ रखने में नगर परिषद का सहयोग करें. वार्ड क्षेत्र में नलियों में सफ़ाई या बहाव कि समस्या हो तो नगरपरिषद  कर्यालय में शिकायत करें.

इसे भी पढ़ें: रांची एसएसपी ने 192 चालकों का किया ट्रांसफर, जल्द योगदान देने का निर्देश

 

Related Articles

Back to top button