
Jamshedpur : जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस और मीडिया के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. यह आयोजन गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित मैदान में आयोजित किया गया. मैच में मीडिया इलेवन टीम ने 7 रनों से जीत दर्ज की. वरिष्ठ पत्रकार अनीस खान की शानदार कप्तानी और बेहतरीन सूझबूझ वाली बल्लेबाजी की बदौलत मीडिया इलेवन ने पुलिस इलेवन को 7 रनों से पुलिस लाइन में हरा दिया. मैच रोमांचक रहा और अंतिम दो गेंदों तक मैच का रोमांच बना रहा. अंतिम ओवर में मीडिया इलेवन की ओर से प्रसनजीत ने बेहतर गेंदबाजी करते हुए पुलिस की टीम को आगे बढ़ने नहीं दिया. यह मैच इसलिए शानदार रहा क्योंकि इसमें एसएसपी प्रभात कुमार, उनकी पत्नी, सिटी एसपी के विजय शंकर, ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत के अलावा एडिशनल एसपी समेत पुलिस की टीम खेल रहे थी तो वहीं दूसरी तरफ क्राइम रिपोर्टर की टीम थी. टॉस जीतकर मीडिया इलेवन के कप्तान अनीस ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया. ओपनिंग में दीपपॉल चौधरी और मोहम्मद जाहिद बैटिंग के लिए उतरे लेकिन शुरुआती ओवर में ही दीप 7 रन बनाकर आउट हो गए. एसएसपी प्रभात कुमार की पत्नी ने लपक लिया. उसके बाद उतरे कप्तान अनीस ने सूझबूझ की बल्लेबाजी करते हुए एक छोर पर टिके रहे और अंतिम ओवर तक कुल 25 रनों के स्कोर पर नॉट आउट रहे. जाहिद ने 12 रन बनाये. दूसरे छोर पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक और प्रसनजीत ने 28- 28 रन बटोरे. इसी तरह कुल 12 ओवर में मीडिया इलेवन की टीम ने पुलिस की टीम के सामने जीत के लिए 107 रनों का कल लक्ष्य रखा. पुलिस इलेवन की तरफ से पहले बल्लेबाजी एसएसपी प्रभात कुमार और उनकी पत्नी ने किया. उनकी पत्नी ने 5 रन बनाए जबकि एसएसपी प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी मुकेश लुणायत शून्य पर आउट हो गए. सिटी एसपी के विजय शंकर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 21 रन बनाए जबकि पुलिस इलेवन की तरफ से सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम ने 23, आशीष ने 13, विवेक ने 11 रनों का स्कोर किया. मीडिया की तरफ से क्राइम रिपोर्टर अन्वेष अंबस्ट श्याम झा, त्रिलोचन सिंह, रोहित कुमार, मनोज सिंह, जगजीत सिंह गांधी के अलावा मीडिया कर्मी चाणक्य, प्रतीक पीयूष, सद्दाम, तोमर आदि मैदान में डटे रहे जबकि पुलिस इलेवन की पूरी टीम अंतिम समय तक जीत के लिए संघर्ष करती रही और मैच का रोमांच बना रहा.




