BokaroCrime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

बोकारो: हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, शिवलिंग को भी किया क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: बोकारो जिले के हनुमान मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है. साथ ही शिवलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. हालांकि मूर्ति तोड़ने वालों की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है. मामला बोकारो जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित कसियाटांड़़ मैदान स्थित मंदिर का है. असामाजिक तत्वों ने शुक्रवार की देर रात घटना को अंजाम दिया है. शनिवार सुबह जब घटना की जानकारी स्थानीय लोग को मिलने पर आक्रोशित हो गये. हालांकि मूर्ति तोड़ने की खबर संज्ञान में आने के बाद पुलिस बल एक्टिव हुआ.  सूचना पर सिटी डीएसपी, मुख्यालय डीएसपी, माराफारी थाना पुलिस सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर पुलिस डॉग स्कायड की मदद से खोजबीन की.

बताया जा रहा है कि पुलिस डॉग की मदद से आरोपी की तलाश की लेकिन डॉग स्कायड की टीम रुक गयी. वहीं पुलिस घटनास्थल से फिंगर प्रिंट भी एकत्र किये है. मामले को लेकर थाना में लिखित शिकायत की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस वारदात को अंजाम किसने दिया. घटना के संबंध में सिटी डीएसपी कुलदीप कुमार ने बताया कि मुर्ति तोड़े जाने की सूचना मिली है, देर रात असामाजिक तत्वों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट की मदद से मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में बिजली की बढ़ती मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया निर्देश, कहा- बिजली की जितनी भी हो जरूरत JBVNL खरीदे

Related Articles

Back to top button