
Lohardaga: पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार के नेतृत्व में जिले में नक्सलियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान मुख्य रूप से पेशरार थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर, होनहे, केरार, बुलबुल सुदूरवर्ती पहाड़ी ग्रामीण नक्सल प्रभावित क्षेत्र में चलाया गया. अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीणों से मिले एवं ग्रामीणों ने अपनी मूलभूत समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. साथ ही पुलिस अधीक्षक के द्वारा जल्द ही उनके समाधान के संबंध में आवश्यक कारवाई का भरोसा दिया गया. इसी क्रम में ग्रामीणों के बीच आवश्यक सामग्री का भी वितरण किया गया साथ ही मुख्यधारा से भटके लोगो को वापस मुख्यधारा में जुड़ने की अपील की गई है. इस अभियान में पुलिस अधीक्षक के अलावा पुलिस उपाधीक्षक,अभियान समेत थाना प्रभारी, पेशरार एवम सैट के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़े: गिरिडीह इनर व्हील क्लब ने हनी हॉली स्कूल को दिया सैनेटेरी पैड मशीन




