Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

फ्लाइट में एक और पेशाब कांड: अमेरिकी एयरलाइन में यात्री ने नशे की हालत में साथी यात्री पर किया पेशाब, आरोपी गिरफ्तार

New Delhi: फ्लाइट में यात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने का एक और मामला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक नई घटना अमेरिकन एयरलाइंस में उस समय हुआ, जब फ्लाइट न्यू यॉर्क से नई दिल्ली के लिए उड़ान भर चुकी थी.

जानकारी के मुताबिक यह घटना कथित तौर पर विमान संख्या AA292 में हुई. इस फ्लाइट ने न्यूयॉर्क से शुक्रवार रात 9:16 बजे उड़ान भरी और 14 घंटे 26 मिनट की उड़ान के बाद शनिवार रात 10:12 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई है. जानकारी के मुताबिक उड़ान के दौरान ही नशे की हालत में एक यात्री ने एक पुरुष यात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दी.

अमेरिकी यूनिवर्सिटी का छात्र है आरोपी

हवाईअड्डे के  अधिकारी के मुताबिक आरोपी अमेरिकी विश्वविद्यालय का छात्र है. उन्होंने कहा कि छात्र के माफी मांगने के बाद पुरुष पीड़ित पुलिस को मामले की रिपोर्ट करने का इच्छुक नहीं था क्योंकि इससे उसका करियर खतरे में पड़ सकता था. हालांकि, एयरलाइन ने इसे गंभीरता से लिया और आईजीआई एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को इसकी सूचना दी.

चालक दल को बोर्ड पर घटना के बारे में पता चलने के बाद, उन्होंने पायलट को सूचित किया जिसने मामले की सूचना एटीसी को दी, जिसने सीआईएसएफ कर्मियों को सतर्क कर दिया, जिन्होंने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया.

Related Articles

Back to top button