DhanbadJharkhand

धनबाद पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 3 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया

Dhanbad : धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी की पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे 3 बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी. बताया कि सोमवार की रात ईस्ट बसुरिया पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर तीन के समीप तीन युवक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापामारी कर तीनों को दबोच लिया. केंदुआडीह निवासी शुक्रा चौहान, आकाश नोनिया व ईस्ट बसुरिया के सुनील चौहान को एक लोडेड कट्टा के साथ पकड़ा. उनके पास से बिना नंबर की एक पल्सर बाइक जब्त की गई. इसके साथ ही पुलिस ने थाना क्षेत्र के बड़की बौआ सात नंबर निवासी वीरेन्द्र यादव के घर में हुई चोरी के मामले का 24 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए दो युवकों राजा भुइयां व विकास बाउरी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उनकी निशानदेही पर चोरी गये दो मोटर, एक पंखा सहित घरेलू सामान बरामद किए गए हैं.

इसे भी पढ़ें:खुशखबरीः उत्तरकाशी टनल से झारखंड के 15 समेत सभी 41 मजदूर सकुशल निकले

Related Articles

Back to top button