JharkhandLead NewsNEWSRanchi

कौशल विकास प्रोग्राम में बेरोजगारों को फर्जी नौकरी देने के कारोबार में लगा JYSDC!

Ranchi: राज्य में बेरोजगारों को नौकरी दिये जाने में फर्जीवाड़ा का केस सामने आया है. झारखंड यूथ स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, रांची की ओर से युवाओं को अलग अलग पदों पर नौकरी दिये जाने का विज्ञापन जारी किया गया है. विज्ञापन के मुताबिक जेवाइएसडीसी श्रम, नियोजन, रोजगार औऱ स्किल डेवलपमेंट, भारत सरकार के अधीन कार्यरत एक संस्था है.

कंप्यूटर ऑपरेटर और डाटा इंट्री ऑपरेटर के कुल 350 पदों पर लोगों को नियुक्त किये जाने का दावा है. इसके लिये कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. आवेदन शुल्क के तौर पर 350 रुपये की मांग की गयी है. पर जारी विज्ञापन संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. रांची पुलिस के पास उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी है. कहा जा रहा है कि यह बेरोजगारों को नौकरी देने में फर्जीवाड़ा का कारोबार कर रहा है. इसकी जांच हो.

इसे भी पढ़ें : प्रतिबंधित सूची में शामिल जीएम मालिक लैंड पर खड़ा हो गया पंचरत्न ट्विन टावर

सरकारी Logo के उपयोग पर सवाल

JYSDC ने झारखंड सरकार के लोगो का इस्तेमाल विज्ञापन में किया है. नौकरी के लिये आवेदन करने वाले फॉर्म पर सरकार का लोगो लगाते हुए अपने बारे में कहा है कि वह लेबर, स्किल डिपार्टमेंट का एक ऑटोनोमस बॉडी है. इसमें अपना पता एस एस कॉम्पलेक्स, सेकेंड फ्लोर, हीनू चौक, रांची बताया है. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर JYSDC/02/2021 बताया है. जारी विज्ञापन के आधार पर कई युवाओं ने ऑनलाईन फॉर्म भरना भी शुरू कर दिया है.

JYSDC के वेबसाइट की मानें तो श्रम, नियोजन औऱ कौशल विकास मंत्री (केंद्रीय) राजीव प्रताप रूडी हैं. इसी तरह से उसने जिस तरह से अन्य जानकारियां दी हैं, उन पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

पुलिस से की गयी शिकायत

एस एस कॉम्पलेक्स के ऑनर धनंजय सिन्हा ने न्यूजविंग से कहा कि पिछले ही माह जुलाई में JYSDC के साथ ऑफिस की जगह के लिये एग्रीमेंट हुआ है. कुछ ही दिनों पहले कॉम्पलेक्स के कुछ दुकानदारों, स्थानीय लोगों ने शिकायत करते हुए बताया कि JYSDC के जरिये नौकरी दिये जाने की बात की जा रही. उनके पास कई लोगों ने संस्था फर्जी संदिग्ध बताया था. इसके बाद तुरंत उन्होंने रांची पुलिस से इसकी समुचित छानबीन के लिये पत्र लिखा है.

जांच में है रांची पुलिस

गौरतलब है कि अखबारों में JYSDC द्वारा जारी विज्ञापन पर न्यूज विंग की टीम ने भी आशंका जतायी है. इसके बाद पुलिस के वरीय अधिकारियों को सूचना दी गयी है. अब रांची पुलिस इसके जांच में लगी है. JYSDC से जरूरी कागजात की मांग की है. हालांकि JYSDC की तरफ से कहा जा रहा है कि वे अभी बाहर हैं. लौटने पर सूचनाएं देंगे.

इसे भी पढ़ें :  NewsWing के सवाल पर बौखलाये तेजप्रताप, देख लेने की दी धमकी

Related Articles

Back to top button