JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchi

राष्ट्रीय एकात्मता का तीर्थ स्थल होगी अमृत वाटिका,  गांव गांव की पवित्र मिट्टी प्रदान करेंगी अमरता : बाबूलाल मरांडी

एक भारत,श्रेष्ठ भारत की खुशबू बिखेरिगी अमृत वाटिका: अर्जुन मुंडा

Ranchi: रविवार को रांची रेलवे स्टेशन का वातावरण भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा.मौका था गांव गांव से अमृत कलश में संग्रहित पवित्र मिट्टी का नई दिल्ली केलिए रवाना होना. स्पेशल ट्रेन से आज सभी प्रखंडों से लाए गए 312कलश को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय ,सांसद संजय सेठ,विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल,समरी लाल ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया.

हाथ में तिरंगा लिए,गाजे बाजे के साथ बैंड बाजा पर बजते राष्ट्र भक्ति गीत के बीच 641स्वयंसेवक नई दिल्ली के लिए रवाना हुए

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत की आजादी के अमृत वर्ष में नई दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका का निर्माण भारत की राष्ट्रीय एकात्मता को मजबूती प्रदान करेगी. कहा कि भारत के गांव गांव की मिट्टी अमृत वाटिका को अमरता प्रदान करेगी. उन्होंने कलश लेकर नई दिल्ली जाने वाले पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष एवम सभी प्रखंडों के कार्यकर्ताओं को बधाई एवम शुभकामनाएं दी.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा. कहा कि अमृत काल आत्म निर्भर भारत का काल है।यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का काल है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर गांव गांव से संग्रहित पवित्र मिट्टी,शहीदों के धरती की मिट्टी एक भारत श्रेष्ठ भारत की खुशबू बिखेरिगी.

दिल्ली जाने वाले स्वयंसेवकों की समन्वय टोली में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,सहित बबन गुप्ता,सूरज गुप्ता, भरत यादव,महादेव दुबे,मनीर उरांव,गुंजन यादव,केके गुप्ता,अमृत पांडेय, अशोक शर्मा,संजय चौधरी, अनिल सिंह,चंदन गुप्ता शामिल हैं.कुल 641 लोग जिसमे 636पुरुष और 5महिला स्वयंसेवक शामिल हैं. दिल्ली जाने वालों में जिला अध्यक्ष,जिला महामंत्री एवम सभी प्रखंडों से दो दो कार्यकर्ता शामिल हैं.

इस अवसर पर काजल प्रधान,शिवपूजन पाठक,योगेंद्र प्रताप सिंह, अशोक बड़ाइक,संजय जायसवाल,राजीव रंजन मिश्र,शोभा यादव,राकेश भास्कर,रमेश सिंह,कृपा शंकर सिंह,ललित ओझा,अनिता वर्मा,मुनचुन राय, नीरज सिंह,बलराम सिंह, जीतेंद्र पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Back to top button