JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

अमृत भारत स्कीम: झारखंड के 20 स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर खर्च होंगे 886.7 करोड़

Ranchi: अमृत भारत स्कीम के तहत झारखंड को भी पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों सौगात मिली. हटिया और पिस्का स्टेशन पर रांची रेलवे की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसके अलावा झारखंड के अलग अलग रेल डिवीजनों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, रेलवे के अधिकारियों सहित कई गणमान्य भी शामिल हुए. पीएम के हाथों 508 रेलवे स्टेशनों के उन्नयन का रविवार को आधारशिला का ऑनलाइन उद्घाटन किये जाने के बाद हटिया स्टेशन पर रांची रेलवे की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने इसे ऐतिहासिक पल बताया.

इस संबंध में उन्होंने कहा कि झारखंड में भी 20 स्टेशनों की सूरत बदलेगी. उनके आधुनिकीकरण पर 886.7 करोड़ की लागत आएगी. रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण से केवल स्टेशन ही नहीं, पूरे शहर के विकास को भी एक नयी दिशा मिलेगी. इस मौके पर राज्यपाल के अलावा सांसद संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, डीआरएम प्रदीप गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे.

स्टेशनों के कायाकल्प से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: दीपक

इस मौके पर दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देशभर में रेलवे स्टेशनों का कायकल्प करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. पूरे देश में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनरुद्धार एवम उन्न्यन 24,470 करोड़ रुपया से किया जाना है. सरकार का उद्देश्य रेलवे स्टेशन को स्मार्ट बनाकर शहर को विकास के पथ पर आगे लाना है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. रिडेवलपमेंट के बाद ये रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास स्टेशंस की तरह दिखेंगे. रेलवे स्टेशनों को रिडेवलप करने के पीछे सरकार का उद्देश्य शहरों को विकास के पथ पर आगे ले जाना है. इसलिए इन रेलवे स्टेशन को सिटी सेंटर्स के रूप में रिडेवलप किया जाएगा.

श्री प्रकाश ने प्रधानमंत्री को साधुवाद देते कहा कि राज्य की जनता ने एक सपना देखा था, उसे धरातल में उतारने का काम नरेंद्र मोदीजी कर रहे हैं. झारखंड़ खनिज संपदा वाला राज्य है।‌ 2014 से पहले कभी भी रेलवे यात्रियों की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता था. सिर्फ खनिज की ढुलाई पर ध्यान में रखकर रेलवे पर खर्च किया जाता था. लेकिन आज मोदी सरकार में रेलवे के आम यात्रियों की सुविधा का ख्याल जा रहा है। 2014 के बाद से रेलवे की बजट में चार गुना की वृद्धि की गई है. इसे 65 हज़ार करोड़ से बढ़कर 2 लाख 40 हज़ार करोड़ किया गया है. यह नया विकसित, समर्थ, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली भारत बनाने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। संजय सेठ ने भी झारखंड को सौगात देने को केंद्र के प्रति आभार जताया.

इन स्टेशनों का होगा आधुनिकीकरण

झारखंड के 20 स्टेशनों पर अमृत भारत स्कीम के तहत काम होंगे. इनमें बरकाकाना, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा टाउन, घाटशिला, हटिया, हजारीबाग रोड, कतरासगढ, कोडरमा, कुमार धुबी, लातेहार, मनोहरपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जं गोमोह, नगर उंटारी, पारसनाथ, पिस्का, राजखरसावां, साहिबगंज जैसे स्टेशन शामिल हैं.

यह सब होंगे काम

चयनित रेलवे स्टेशन शहर के सिटी सेंटर के रूप में विकसित होंगे. यहाँ रूफ प्लाजा, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, चिल्ड्रेन प्ले एरिया जैसी सुविधाएं होंगी. यात्रियों की सहुलियत के लिए अलग अलग प्रवेश और निकासी द्वार, मल्टी लेवल पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, ट्रेवलेटर, एग्जीक्यूटिव लाउंज, वेटिंग एरिया, दिव्यांग जन अनुकूल सुविधाएं होंगी.

Related Articles

Back to top button