
New Delhi: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्विट कर इसकी जानकारी दी. उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शाह ने ट्विटर पर लिखा, “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं.”
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जाँच करवाएं।
— Amit Shah (@AmitShah) August 2, 2020ॉ
इसे भी पढ़ें – RIMS में प्लाज्मा डोनेशन की शुरुआत तो हुई पर मात्र 3 यूनिट ही प्लाज्मा हो सका है डोनेट, मशीन की कमी भी बन रही वजह
शाह की ही देखरेख में देश लड़ रहा कोरोना से जंग
देश में कोविड-19 संकट की शुरुआत से ही शाह लगातार मॉनिटरिंग में लगे थे. राजधानी दिल्ली की स्थिति को उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मॉनिटर किया. वह गृह और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक कर कोविड-19 की ताजा स्थिति पर अपडेट लेते रहे हैं. लॉकडाउन के बाद देश में अनलॉक की प्रक्रिया को लेकर गाइडलाइंस तैयार करवाने में भी शाह की अहम भूमिका रही है.
एक दिन पहले कार्यक्रम में लिया था हिस्सा
गृहमंत्री शाह एक दिन पहले ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 100वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. वहां उनके साथ मंच पर और भी लोग मौजूद थे.
कई नेता आ चुके हैं कोरोना की चपेट में
देश में कई राजनेता कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. उनमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल है.
रविवार सुबह ही उत्तर प्रदेश की एक मंत्री कमला रानी की मौत कोरोना की वजह से हो गयी. बिहार में सत्ताधारी दल भाजपा के करीब 75 से अधिक नेता कुछ दिन पहले कोरोना पोजिटिव पाये गये थे..
झारखंड में भी मंत्री मिशिलेश ठाकुर कोरोना पॉजिटिव होकर ठीक भी हो चुके हैं. इनके अलावा विधायक सीपी सिंह, मथुरा महतो कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.
देश में कोरोना का कहर जारी
देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना वायरस भारत में घातक रूप लेता जा रहा है. बढ़ते मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 17 लाख के पार हो चुका है. इन दिनों लगातार 50 हजार से अधिक रोज नये केस सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में करीब 55 हजार नये कोरोना मरीज मिले हैं.
वहीं देश में साढ़े आठ सौ से ज्यादा मरीजों की एक दिन में मौत हुई है. जिसके कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 हजार के पार हो चुकी है. इसी के साथ पिछले कुछ दिनों में भारत में कोरोना केस की रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है.
इसे भी पढ़ें – अश्लील फिल्म बनाकर पोर्न वेबसाइट को 10 लाख में बेची, वेब सीरीज में काम का दिया था झांसा
ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 11 लाख के पार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 के 54,735 नये मामले सामने आए हैं. जिसके बाद भारत में कुल संक्रमण के मामले बढ़कर 17,50,723 हो गये हैं. जबकि पिछले 24 घंटे में 853 कोरोना मरीज इस वायरस की वजह से जान गंवा चुके हैं. उसके साथ ही कुल मृतक संख्या 37,364 हो चुकी है.
इसे भी पढ़ें – नौकरियां जाने की समस्याएं नहीं सुलझीं तो लोग PM का मांग सकते हैं इस्तीफा: राउत





Hi everyone, it’s my first pay a quick visit atthis site, and paragraph is really fruitful for me, keep up posting such articles orreviews.
Unquestionably believe that which you said. Your favorite reason appeared to be on the web the simplest thing to be aware of. I say to you, I certainly get irked while people think about worries that they plainly do not know about. You managed to hit the nail upon the top as well as defined out the whole thing without having side-effects , people could take a signal. Will likely be back to get more. Thanks
I used to be able to find good info from your blog posts.
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
I like the valuable information you provide in your articles.
Thank you ever so for you article post.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.