GiridihNEWS

कम रिसोर्स के बीच गिरिडीह पुलिस जिले को साइबर समेत अन्य अपराधों से मुक्त कराने की दिशा में है प्रयासरत: दीपक कुमार शर्मा

साइबर सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण पर गिरिडीह पुलिस के सेमिनार में जुटे सिविल सोसाइटी से लेकर छात्र

Giridih: साइबर अपराध और नारी सशक्तिकरण मुद्दे पर मंगलवार को नगर भवन में गिरिडीह पुलिस ने सेमिनार का आयोजन किया. सेमिनार में कई स्कूलों के छात्रों के साथ अलग अलग संस्थाओं के महिला प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया. सेमिनार का उद्घाटन एसपी दीपक कुमार शर्मा, उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी, डीआरडीए डायरेक्टर आलोक कुमार, सीसीएल जीएम बशाक चौधरी, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, एसडीपीओ नौशाद आलम, साइबर डीएसपी संदीप सुमन, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, भाजपा नेता मुकेश जालान, कार्मेल स्कूल की शिक्षिका जॉयस स्मार्ट ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में नेहरू युवा केंद्र और सीआरपीएफ के संयुक्त प्रयास से जनजातीय आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत जिले के 20 युवा हैदराबाद रवाना

इस मौके पर एसपी से लेकर महिला पुलिस अधिकारियों और उप नगर आयुक्त स्मिता कुमारी ने महिला अधिकारों पर अपने अपने विचारों को रखा. इस दौरान कई स्टूडेंट्स, शिक्षिका ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों से साइबर अपराध और महिला हिंसा को लेकर सवाल पूछे. एसपी ने कहा की एनसीआरबी के प्रतिबिंब पोर्टल में साइबर फ्रॉड का शिकार कोई भी व्यक्ति अपने साथ हुए घटना की जानकारी दे सकता है. इस प्रतिबिंब पोर्टल में जानकारी दिए जाने के साथ ही साइबर पुलिस की टेक्निकल टीम अपराधियों तक पहुंचने में जुट जाती है.

एसपी ने कहा की गिरिडीह पुलिस भी बेहद कम रिसोर्स के बीच अपराधियों और अपराध से लड़ रही है. 24 घंटे की निगरानी करना और अपराधियों को जेल भेजना ही अब मकसद है और हर हाल में गिरिडीह पुलिस साइबर क्राइम जिला मुक्त करने के प्रयास में है.सिर्फ साइबर क्राइम ही नहीं, बल्कि पुलिस हर तरह के अपराध से जिले को मुक्त कराने में जुटी हुई है.इस मौके पर एसपी ने कहा की साइबर सुरक्षा को लेकर टेक्निकल टीम लगातार काम कर रही है.

इधर सेमिनार को डीएसपी संदीप सुमन, जिला अधिवक्ता संघ के प्रकाश सहाय ने भी संबोधित किया. जबकि नारी शक्तिकरण को लेकर पुलिस अधिकारी ममता कुमारी ने कहा की आज के दौर में एक महिला खुद को कमजोर समझने की भूल न करे क्योंकि सरकार और कोर्ट की सारी ताकते महिलाओं के साथ है. पुलिस अधिकारी ममता कुमारी ने कहा की छेड़छाड़ तो दूर, अधिक देर तक घूरना भी अब गंभीर अपराध के दायरे में आता है इधर सेमिनार में प्रमोद कुमार, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी और सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया.

Related Articles

Back to top button