Jharkhand Vidhansabha ElectionPalamu

पलामू: नौ निर्दलीय प्रत्याशियों ने लिये नाम वापस- पांच सीटों के लिए अब 80 उम्मीदवार मैदान में

Palamu : पहले चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर आज नाम वापसी का अंतिम दिन था. पलामू जिले से नौ निर्दलीय प्रत्याशियों ने आखिरी दिन नाम वापस ले लिया. इस प्रकार पलामू जिले की सभी पांच सीटांे पर अब 80 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं.

जिले कीे हुसैनाबाद विधानसभा सीट से अजय गुप्ता, सूर्या सोनल सिंह, जुल्फीकार अंसारी और प्रफुल्ल कुमार (सभी निर्दलीय) ने नाम वापस ले लिया. इस प्रकार अब इस सीट से 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. उधर, विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से भी चार निर्दलीय उम्मीदवारों अमृत शुक्ला, गीता मेहता, रौशन सिंह और सुनील पांडेय ने अपने नाम वापस ले लिये हैं. इस सीट के लिए भी अब 19 प्रत्याशी शेष बचे हैं.

इसे भी पढ़ेंः #Sci&Tech हाइपरलूप बुलेट ट्रेन से 1000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफर कर सकेंगे आप

पांकी विधानसभा क्षेत्र से एक निर्दलीय प्रत्याशी नीरज कुमार ने नाम वापस लिया है और अब यहां 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. छतरपुर और डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र से किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है. इन दोनों सीटों पर क्रमशः 12 और 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. आज ही प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया गया.

गौरतलब है कि पहले चरण में राज्य की 13 सीटों-डालटनगंज, पांकी, हुसैनाबाद, विश्रामपुर, छतरपुर, लातेहार, मनिका, गढ़वा, भवनाथपुर, चतरा, गुमला और विशुनपुर में 30 नवंबर को मतदान होना है.

इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection: कोडरमा जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने भाजपा से नाता तोड़ आजसू का थामा दामन

दूसरा चरण

दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गयी है. इस चरण में 18 नवंबर तक प्रत्याशी अपनी नामजदगी के पर्चे दाखिल कर सकेंगे. 19 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 21 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकेगा. दूसरे चरण में सात दिसंबर को 20 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जायेंगे.

तीसरा चरण

इसी के साथ ही तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए आज अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसी के साथ नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

इसे भी पढ़ेंः #JharkhandElection बंधु तिर्की ने झाविमो से और राजा पीटर ने निर्दलीय किया नामांकन,  दोनों जेल से लड़ेंगे चुनाव

Related Articles

Back to top button