
Ranchi: अगले माह एक अगस्त से मैट्रिक-इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा आयोजित की जायेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है. जो बच्चे आठवीं बोर्ड में फेल हुए उनके लिए भी स्पेशल परीक्षा ली जायेगी. इसके लिए भी शेड्यूल जारी किया गया है. जारी शिड्यूल के अनुसार मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 5 अगस्त और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा 8 अगस्त तक चलेगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने दोनों ही परीक्षाओं की टाइमिंग की भी घोषणा कर दी है. दोनों ही परीक्षा दो पाली(पहली पाली सुबह 9:45 से 1:05 तक, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 तक) चलेगी.
25 जुलाई से मिलेगा एडमिट कार्ड
छात्र 25 जुलाई से संबंधित स्कूल और कॉलेज बच्चों का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा से संबंधित रोल शीट और अन्य कागजात 27 जुलाई से जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से लिया जा सकेगा. मैट्रिक परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल विषयों की परीक्षा 7 अगस्त से 10 अगस्त तक ली जाएगी. यह परीक्षा संबंधित स्कूल में होगी. इसी तरह इंटर की परीक्षा के लिए भी बच्चों का एडमिट कार्ड 25 जुलाई से संबंधित स्कूल, कॉलेज और इंटर कॉलेज डाउनलोड करेंगे और बच्चों को हाथों-हाथ देंगे. इंटर में जो विषय प्रैक्टिकल के हैं उनकी परीक्षा 10 अगस्त से 12 अगस्त तक ली जाएगी.
मैट्रिक परीक्षा का ये होगा शेड्यूल
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1 अगस्त को पहली पाली में हिंदी ए और बी और दूसरी पाली में उर्दू की परीक्षा ली जाएगी. 2 अगस्त को पहली पाली में संस्कृत और दूसरी पाली में अंग्रेजी की परीक्षा होगी. 3 अगस्त को पहली पाली में सामाजिक विज्ञान और दूसरी पाली में जनजाति और क्षेत्रीय भाषा के विषयों की परीक्षा होगी. 4 अगस्त को कॉमर्स और होम साइंस आईटी और वोकेशनल विषयों की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में साइंस की परीक्षा ली जाएगी. 5 अगस्त को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में म्यूजिक की परीक्षा ली जाएगी.
इंटर परीक्षा का ये होगा शेड्यूल
नोटिफिकेशन के अनुसार 1 अगस्त को पहली पाली में साइकॉलजी दूसरी पाली में वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी. 2 अगस्त को पहली पाली में सोशियोलॉजी दूसरी पाली में जियोलॉजी और म्यूजिक की परीक्षा होगी. 3 अगस्त को पहली पाली में केमिस्ट्री, होम साइंस और बिजनेस स्टडी की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में पॉलिटिकल साइंस और एंटरप्रेन्योरशिप की परीक्षा होगी. 4 अगस्त को मैथमेटिक्स और स्टेटस की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स की परीक्षा होगी. 5 अगस्त को पहली पाली में बायोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी और बिजनेस मैथ तो दूसरी पाली में कंप्यूटर साइंस और ज्योग्राफी की परीक्षा होगी। 7 अगस्त को आर्ट्स के इलेक्टिव लैंग्वेज, साइंस कॉमर्स के एडिशनल लैंग्वेज की परीक्षा पहले पाली में होगी. दूसरी पाली में फिजिक्स, फिलासफी और अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी. 8 अगस्त को इंग्लिश कोर ए, हिंदी कोर बी हिंदी कोर ए और मातृभाषा की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में इकोनॉमिक्स और हिस्ट्री की परीक्षा ली जाएगी.
10 अगस्त से ली जायेगी आठवीं बोर्ड की स्पेशल परीक्षा
आठवीं बोर्ड की परीक्षा 10 अगस्त को ली जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:45 से 1:00 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से शाम 5:15 तक ली जाएगी. पहले पेपर में हिंदी, इंग्लिश और एडीशनल सब्जेक्ट की परीक्षा होगी. दूसरी पाली में मैथ, साइंस और सोशल साइंस की परीक्षा होगी. परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में बैठकर शाहबाज चला रहा था आतंक का नेटवर्क, गेमिंग एप के जरिये ISIS के संपर्क में आया




