National

डीडी न्यूज को छोड़ सभी भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर नेपाल में रोक

Kathmandu : भारत औऱ नेपाल के बीच तल्ख होते रिश्तों का असर अब टीवी चैनलों पर भी पड़ने लगा है. नेपाल ने सीमा विवाद के बाद भारतीय न्यूज टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है. अब वहां सिर्फ डीडी न्यूज का प्रसारण हो सकेगा. हालांकि नेपाल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है. लेकिन नेपाल के केबल टीवी ऑपरेटर भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण नहीं कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – आइसीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी

तो चीन के रास्ते पर चल रहे ओली

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली एक बार फिर चीन के नक्शे कदम पर चल रहे हैं. इससे पहले लद्दाख में तनाव के वक्त चीन ने भी भारतीय न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया था. चीन को डर था कि वहां के लोगों को भारतीय समाचार चैनलों के माध्यम से सीमा के हालात की सही जानकारी मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें – Vikas Dubey Encounter से कुछ घंटे पहले कोर्ट में दायर याचिका में जताई गयी थी हत्या की आशंका

ओली का राष्ट्रवाद

बताया जा रहा है कि नेपाल के पीएम ओली सत्ता में बने रहने के लिए राष्ट्रवाद का सहारा ले रहे हैं. इसलिए वे कभी नक्शा विवाद तो कभी नागरिकता कानून के जरिए भारत के खिलाफ कड़ा कदम उठा रहे हैं. ओली ने हाल में भारत पर यह आरोप भी लगाया कि वह उकी सरकार गिराना चाह रहा है. वहीं, चीनी राजदूत के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर नेपाल में ही विरोध शुरू हो गया है.

इसे भी पढ़ें – हम किस ‘सीमा’ तक चीनी नाराजगी की परवाह करना चाहते हैं?

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button