BusinessKhas-KhabarLead NewsMain SliderNationalNEWS

सेंसेक्स का नया रिकॉर्ड, पहली बार छुआ 71 हज़ार का आँकड़ा

Mumbai: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 अंकों वाले संवेदी सूचकांक ‘सेंसेक्स’ ने शुक्रवार को एक और पड़ाव पार कर लिया. सेंसेक्स ने आज का कारोबार शुरू होने के लगभग एक घंटा बाद 71,000 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया. सेंसेक्स 71,084 का आंकड़ा छूकर फ़िलहाल 71 हज़ार के नीचे कारोबार कर रहा है.

वहीं देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई के मुख्य सूचकांक निफ्टी 21,300 के ऊपर पहुंच गया है. जानकारों के अनुसार, अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व से मिले सकारात्मक संकेतों के कारण बाज़ार में तेज़ी आई है.फेड रिज़र्व के प्रमुख जेरोमी पॉवेल ने बुधवार को संकेत दिया था कि महंगाई के नियंत्रण में आने की उम्मीद के कारण 2024 में ब्याज़ दरों में तीन बार कटौती हो सकती है.

Related Articles

Back to top button