JamshedpurJharkhand

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सैनिकों को  दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur :  अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम इकाई के तरफ से मानगो स्थित खुदीराम बोस चौक पर सेना के तीनों अंगों से सेवानिवृत्त जांबाज सैनिकों ने सीडीएस जनरल विपिन रावत, उनकी पत्नी एवं सेना के वीर सैनिकों की याद में कैंडल जलाये एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये. साथ ही उपस्थित गौरव सेनानियों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. पूर्व सैनिकों ने 4 जनवरी 2019 को  सीडीएस बिपिन रावत के झारखंड दौरे को याद किया, जब वह झारखंड के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता लांस नायक अल्बर्ट एक्का की पत्नी स्वर्गीय बलमदीना को सम्मान देने उनके गांव जारी आये थे. उस समय चैनपुर ब्लॉक में सैन्य मेला का आयोजन किया गया था. सेना के कई वीरों को जनरल बिपिन रावत ने सम्मानित भी किया था. श्रद्धांजलि देनेवालों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने लौह नगरी के तमाम देशभक्तों के साथ अपनी श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में डॉ कमल शुक्ला, सतनाम सिंह, अशोक श्रीवास्तव, अमित कुमार, ज्योतिर्मय शॉ., गणेश राव, सत्येंद्र सिंह, रमेश सिंह, विजेंदर सिंह, सतनाम सिंह, शत्रुघ्न प्रसाद, रजत डे, जयराम सिंह, संजीव वर्मा, पंकज कुमार सिंह, दीपक मलिक, डॉ ताहिर हुसैन, प्रमोद कुमार, नरेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद मौर्या, मिथिलेश सिंह, महेश प्रसाद आदि शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – सांसद ने माफ कराया 1 लाख 36 हजार का बिल, टीएमच से मुक्त कराया पटमदा बाजार निवासी धनंजय दास का शव

Related Articles

Back to top button