ChatraHEALTHJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

झारखंड सरकार में जिंदा तो जिंदा, मुर्दे का भी होता है ट्रांसफर, जानिए कहां

Chatra: झारखंड सरकार में जिंदा तो जिंदा मुर्दों का भी होता है ट्रांसफर. जी हां कुछ ऐसा ही मंजर स्वास्थ्य विभाग में 24 घंटे पूर्व चिकित्सा पदाधिकारियों के किए गए ट्रांसफर पोस्टिंग में देखने को मिला है. जहां चतरा जिले के टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कृष्ण कुमार का निधन हो जाने के बाद भी उनका ट्रांसफर कर दिया गया. जिसकी चर्चा क्षेत्र में सुर्खियां बटोर रही है. आपको बताते चलें कि सरकार द्वारा जारी अधिसूचना संख्या स्था0 डी0 01-47/2023–1007(3) के तहत डॉ कृष्ण कुमार (JHS /2013 /1312)को टंडवा सीएचसी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा, सिमडेगा स्थानांतरित कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें: सिमरिया विधायक किशुन दास ने विधानसभा में उठाया दो सड़कों का मामला, वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस को लेकर राष्ट्रीय वन पर्षद को लिखा पत्र

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए गए ट्रांसफर पोस्टिंग का मापदंड क्या है ये तो विभाग ही जान सकती है. परंतु लंबे समय से जमे चिकित्सकों के साथ साथ रांची के मांडर से ट्रांसफर होकर चतरा आए चिकित्सक डॉ पंकज कुमार का एक वर्ष भी पूरा नहीं होने दिया और उनका ट्रांसफर कर दिया. वो भी अभ्यावेदन को आधार बनाते हुवे. जबकि डॉ पंकज के द्वारा किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है. ऐसे में यह भी कह सकते हैं कि किसी षड्यंत्र के तहत फर्जी आवेदन लगाकर इनका स्थानांतरण कर दिया गया. इतना ही नहीं कई चिकित्सकों को अपने ही जिले में इस प्रखंड से उस प्रखंड ट्रांसफर कर खानापूर्ति किया गया. चिकित्सक ऐसे ऐसे ट्रांसफर पोस्टिंग को देखकर हतप्रभ हैं. अब तो लोग खुलेआम कहने लगे हैं हेमंत है तो हिम्मत है और झारखंड सरकार में कुछ भी संभव है.

Related Articles

Back to top button