Ranchi

रांची के बुंडू टोल प्लाजा पर आजसू पार्टी के नेताओं का आमरण अनशन खत्म, स्थानीय को नौकरी पर बनी सहमति

Bundu: बीते शनिवार से रांची टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर स्थित बुंडू टोल प्लाजा पर आजसू पार्टी के द्वारा आमरण अनशन समाप्त हो गया. अनशनकारियों को बुंडू के अंचलाधिकारी राजेश कुमार डूंगडूंग, बुंडू अनुमंडल अस्पताल प्रभारी दिलीप कुमार तथा टोल प्लाजा बुंडू के मैनेजर नितिन भारद्वाज के द्वारा जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया गया. इस मौके पर अंचलाधिकारी बुंडू ने कहा कि सभी अनशनकारियों के बातों को सहानुभूति पूर्वक विचार कर बातें मान लिया गया है. वहीं टोल प्लाजा के मैनेजर नितिन भारद्वाज ने कहा कि इनकी बातों को उनके वरीय पदाधिकारियों को भेजा गया है जिनके द्वारा 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले निजी वाहनों के लिए सर्वे कर रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है, रिपोर्ट के बाद ही फ्री करने की संभावना बताई गई है. इसके अलावा टोल पर स्थानीय लोगों के नौकरी की बात स्वीकार की गई है.
इसे भी पढ़ें: जमीन खरीद मामले में गिरफ्तार व्यवसाई विष्णु अग्रवाल ईडी कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल, रिमांड पर कल होगी बहस

इधर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं राज किशोर कुशवाहा ने कहा कि उनकी मांगों को मान लिया गया है जिसमें 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले बुंडू, तमाड़, सोनाहातू, राहे तथा अड़की सहित कई जगहों के निजी वाहनों को टोल टैक्स नहीं लगने की बात स्वीकार की गई है इसके अलावा कांची नदी के समीप वन साइडेड किए गए पुल का निर्माण की बात कही गयी है। स्थानीय युवकों को टोल में नौकरी की बात स्वीकार की गई है उन्होंने टोल किनारे जमीन से संबंधित मामलों को लेकर अंचलाधिकारी बुंडू के द्वारा शीघ्र निष्पादन कर अन्य गेटों को शुरूवात करने की बात कहीं गई है.

Related Articles

Back to top button