
Hazaribagh : आजसू पार्टी की गिरिडीह और हजारीबाग इकाई ने संकल्प दिवस का आयोजन किया. इसी क्रम में मंगलवार गिरिडीह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. शहर के गद्दी मोहल्ला स्थित गोयनका अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
इसकी शुरुआत पार्टी के अध्यक्ष मृत्युंजय उर्फ गुड्डू यादव ने रक्तदान कर किया. शिविर में मिथुन रजक, वीरेन्द्र कुमार, संजीत तर्वे समेत पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया. आजसू के सचिव अर्जुन बैठा, श्रय क्लब के रमेश यादव के साथ रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष डॉ. तारकनाथ देव समेत कई मौजूद थे.
रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए ही पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. इस दौरान पार्टी की तरफ से शहर के मोहलीचुंवा में ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
इसे भी पढ़ें :25 जून को भाजपा मनायेगी आपातकाल विरोध दिवस
हजारीबाग में भी मनाया गया संकल्प दिवस
विष्णुगढ़ के महादेव सेवा सदन में विष्णुगढ़, बगोदर एवं टाटीझरिया प्रखंड के सदस्यों के द्वारा रक्तदान शिविर एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया. रक्तदान शिविर वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन एवं हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के सहयोग से लगाया गया.
शिविर का उद्घाटन डॉ कुमारी मेघना मल्होत्रा, एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, महादेव कुमार देहाती, दीपू अकेला ,अजय कुमार मंडल, डॉ नीरज कुमार, गौतम वर्मा व सुरेश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया.
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की CBSE और ICSE की 12वीं परीक्षा रद्द करने के खिलाफ याचिकाएं, जानिये क्या कहा

रक्तदान का शुभारंभ अजय कुमार मंडल के द्वारा किया गया. तत्पश्चात सुरेश कुशवाहा, मनजीत कुमार, प्रकाश कुमार, अभिषेक कुमार, वीरेंद्र सिंह, हितेंद्र कुमार पटेल, यमुना कुमार लकी, गोविंद महतो, दिनेश साव, फलजीत कुमार महतो, रामेश्वर साव, अशोक कुमार महतो, अनूप कुमार पांडेय, दीपक यादव, अमित कुमार गुप्ता, संजू यादव, धर्मेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, राजकुमार वर्मा, लक्ष्मण वर्मा, अनिल कुमार रजक, अशोक कुमार, राजेश कुमार, पवन प्रजापति आदि 25 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया.
शिविर को सफल बनाने हेतु हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के डॉ नीरज कुमार, टेक्नीशियन मुरली प्रजापति, पूनम कुजुर, निहाल राज, मनोज कुमार, उदित कुमार, आजसू पार्टी के हेमलाल महतो, मोहन यादव, उमेश कुमार महतो, राजू पटेल, गौतम वर्मा, दीपू अकेला, सलीम अंसारी, संतोष मेहता, कुंती कुमारी, काजल कुमारी, ममता कुमारी, साक्षी कुमारी, शिव प्रसाद महतो आदि का योगदान रहा.
इसे भी पढ़ें :हाल ए डीटीओ आफिस: कोरोना प्रोटोकॉल को ठेंगा दिखाते हुए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में जुटे लोग




