
Chakradharpur: अवैध बालू ढुलाई करने के मामले में गिरफ्तार तीन चालकों को चक्रधरपुर पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया है. इसमें रत्नाकर प्रधान, सुखलाल कुदादा तथा मंगल सिंह सरदार शामिल है. जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात्रि पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी रीना हंसदा और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कपिल चौधरी ने चक्रधरपुर-चाईबासा मुख्य मार्ग के बोड़दा पुल के समीप अवैध बालू ढुलाई करते चार वाहनों को जब्त किया था, जिसके बाद सभी वाहनों को चक्रधरपुर थाना लाया गया था. जिसमें से तीन चालक को चक्रधरपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.जिसके बाद तीनों वाहन चालकों के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को जेल भेज दिया. बतातें चलें कि अवैध बालू व गिट्टी के खिलाफ अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं. पुलिस एवं प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ हैं.
इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में अंतिम संस्कार से लौटे युवक ने घर में फंदे से लटककर दी जान
दिन के उजाले में होता है कारोबार
अवैध बालू और गिट्टी का खिलाफ पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसदा छापामारी अभियान जारी है. दूसरी तरफ उड़ीसा का चालान पर गोइलकेरा और मनोहरपुर से अवैध बालू का कारोबार जारी है. जानकार सूत्र बताते हैं कि रोजाना अब भी अवैध बालू का कारोबार हो रहा है. दूसरी तरफ अवैध गिट्टी का कारोबार भी हो रहा है जो कुचाई टोकलो होते हुए रोजाना चक्रधरपुर आ रहा है. यह अवैध बालू और गिट्टी का कारोबार माफिया अब दिन के उजाले में कर रहे हैं. एसडीओ रात के अंधेरे में छापामारी अभियान चला रही है तो दूसरी तरफ माफिया दिन के उजाले में कारोबार कर रहे हैं.




