
Ranchi : मंत्रिपरिषद में 29 प्रस्ताव स्वीकृत किये गये. मनरेगाकर्मियों का मानदेय बढ़ाने के साथ-साथ, झारखंड हृदय योजना शुरू करने की मंजूरी दी गयी. इसके तहत प्राशंति मेडिकल सर्विसेज के साथ एमओयू स्वास्थ विभाग करेगा. देश दो बड़े हार्ट अस्पताल जिसमें सत्य साईं अस्पताल अहमदाबाद में 3 से 18 वर्ष के 500 बच्चों और राजकोट स्थित सत्य साईं अस्पताल में 18 से 65 वर्ष के 5000 मरीजों का निशुल्क शल्य चिकित्सा किया जायेगा. अस्पताल आने जाने के लिए मरीज औरउसके एख अटेंडेंट को एकमुश्त दस हजार रुपये दिये जायेंगे. प्री स्क्रीनिंग के बाद अस्पताल द्वारा ट्रीटमेंट सर्जरी की तिथि निर्धारित की जायेगी. रोगी के अटेंडेंस से प्री या पोस्ट मेडिकल डाइग्नोसिस, इन्वेसिट्गेशन, ट्रीटमेंट सर्जरी, मेडिसिन, आइसीयू चार्ज आदि के लिए राशि नहीं ली जायेगी. इस प्रकार इलाज पूर्णतः मुफ्त होगा. हर साल 1000 मरीजों को इसका लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ें – लगातार दूसरे दिन बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी
कैबिनेट ने अस्पतालों में कार्यरत नॉन टीचिंग स्टाफ और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ा कर 67 वर्ष करने की स्वीकृति दी. एमएलए फंड को 4 करोड़ से बढ़ा कर 5 करोड़ करने की मंजूरी दी गयी. राज्य में मनरेगाकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गयी. अनुभव के आधार पर बीपीओ को अब 23140 रुपया और 23700 रुपया मिलेगा. इसी तरह रोजगार सेवकों को 11000 और ₹12000 दिया जायेगा. मंत्रिपरिषद ने डुमरी की डॉक्टर संगीता कुमारी, धनबाद में कार्यरत डॉ आशुतोष कुमार के बिना सूचना के लंबी अवधि से गायब रहने के कारण सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है.
कैबिनेट के अन्य फैसले
- एमजीएम जमशेदपुर में 500 बेड का अस्पताल के लिए तीन अरब छियान्बे करोड़ मंजूर
- कैबिनेट ने जमशेदपुर एमजीएम अस्तपाल में 500 बेड के अस्पताल बनाने के लिए तीन अरब छियान्बे करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी दी है.
- झारखंड राज्य फसल राहत योजना में भी संशोधन किया है. इसके तहत ग्राउंड टुथिंग प्रक्रिया में बदलाव किया गया है.
- खूंटी, चतरा, बगोदर, पलामू, हजारीबाग, लोहरदगा, गोड्डा, जामताड़ा, रामगढ़ सहित आठ जिलों में में प्रेज्ञा फाउंडेशन के जरिये निर्मित पॉलिटेक्निक को संचालित करने की अनुमति दी गयी.
- एमजीएम अस्पताल अस्पताल अभी बिलकुल जर्जर अवस्था में है. इस भवन का निर्माण तत्काल प्रचलित चिकित्सा व्यवस्था के तहत किया गया था. ऐसे में इसे अब आधुनिक चिकित्सा पद्धति से युक्त किया जायेगा. ये सुविधाएं होंगी अस्पताल में- ओपीडी, जेनरल मेडिसिन-70 बेड, बच्चों का वार्ड-40 बेड, रेस्पेरटरी मेडिसिन-20, डर्माटोलॉजी मेडिसिन-20, साइकेटरी-20, जेनरल सर्जरी-60, ऑथोपेडिक वार्ड-30, आंख का वार्ड-20, इएनटी-20, बर्न वार्ड-33,प्राइवेट वार्ड-7, गायनो-60, इमरजेंसी-107, आईसीयू-246 बेड, ओटी-15.
- कैबिनेट ने झारखंड नियोजन सेवा लेखा नियमावली की मंजूरी दी.
- देवघर में एसपी माइंस को 1.55 एकड़ भूमि 61.31 लाख में सशुल्क हस्तांतरित की गयी.
- पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की घटनोत्तर मंजूरी दी गयी.
विधिक सेवा प्राधिकार के तहत सफल मध्यस्थ को अब 3000 के बजाए 5000 रुपये व असफल को 500 के बजाए 1000 मानदेय जिला स्तर पर हाइकोर्ट स्तर में 2000 के बजाए 2500 रुपये मानदेय दिया जायेगा.
मादक पदार्थ व नशीली दवा के रोकथाम के लिए 1.07 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी दी गयी.
कोडरमा के जयनगर अंचल में 0.159 एकड़ भूमि 27 लाख में डेडिकेटेड फ्रेट रोड कॉरिडोर को दी गयी.
पंचायत चुनाव में ओबीसी सीट को खुली सीट घोषित करने के संकल्प को घटनोत्तर स्वीकृति दी गयी.
पंचायत चुनाव में लगे कर्मियों के मानदेय व यात्रा भत्ता की स्वीकृति दी गयी.
महगामा-दिउरी रोड के लिए 71 करोड़ की योजना की स्वीकृति दी गयी. सिमरा-बोआरी जोर सड़क निर्माण की मंजूरी भी दी गयी.
मनरेगा कर्मियों का बढ़ेगा मानदेय.
बीपीओ- पांच साल से कम अनुभव वाले को 23140,पांच साल से अधिक को 23,700
सहायक अभियंता- 22000, 22500 प्रतिमाह.
कनीय अभियंता-19000,19500 प्रतिमाह.
ग्राम रोजगार सेवक-11000,12000 प्रतिमाह.
सहायक लेखापाल-14300,14800 प्रतिमाह.
कंप्यूटर सहायक- 14300,14800 प्रतिमाह.
इसे भी पढ़ें – हर दिन 10 टन कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार करेगा GAIL, झिरी में प्लांट लगाने का रास्ता साफ



