JamshedpurJharkhand

अस्पताल में इलाज नहीं कराना चाहते कोरोना संक्रमित, एंबुलेंस चालकों ने की दुर्व्यवहार की शिकायत

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले में होम क्वारंटाइन की सुविधा बंद है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग मौजूद हैं, जो नियम को ताक पर रखकर होम क्वारंटाइन में इलाज करा रहे हैं. हालांकि ऐसा करना दूसरे लोगों के लिए  खतरनाक साबित हो सकता है. इसमें रोगी के साथ-साथ उनके घर-परिवार व आस-पास के लोगों को भी खतरा है.  कई ऐसे मामले सामने आयें हैं, जिनमें जांच रिपोर्ट आने के बाद जब एंबुलेंस चालक संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उनके पते पर पहुंचते हैं, तो उन्हें मरीज डांट-फटकार कर भगा देते हैं. कई बार तो गाली-गलौज करने के साथ और मारपीट की भी धमकी देते हैं. ऐसे में एंबुलेंस चालक लौट आता है. एंबुलेंस चालकों ने इसकी शिकायत जिला सर्विलांस विभाग से की है. एंबुलेंस चालकों का कहना है कि सेवा भी करो और गाली भी सुनो. इस स्थिति में वे कैसे काम करेंगे. जिला सर्विलांस विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन व उपायुक्त से शिकायत करने की बात कहीं है.

इसे भी पढ़ें – 26 नवंबर को AAP का 9वां स्थापना दिवस, आगामी चुनावों में झारखंड में ताल ठोंकने को तैयार हुई पार्टी

Related Articles

Back to top button