
Giridih: झारखंड विधानसभा के विशेष प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण समिति ने गुरुवार को गिरिडीह में पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में सबसे महत्पूर्ण चर्चा शहरी क्षेत्र के पेयजलापूर्ति को लेकर हुई. इस दौरान सदर विधायक सोनू ने नगर निगम के रवैये पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कई इलाकों में पाईप बिछने के बाद भी सही से पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है. और कई इलाके ऐसे भी जहां पेयजलापूर्ति हो रही है लेकिन महज आधे घंटे तक. ऐसे में लोगों को शिकायत होना लाजिमी है. इस दौरान निगम के उपनगर आयुक्त विशालदीप खलको ने जानकारी दी कि पेयजलापूर्ति के वक्त पावरकट नहीं होने के कारण लोग मोटर से पानी चढ़ाते हैं. इसके कारण भी एक बड़ी आबादी पेयजलापूर्ति से वंचित रह जाती है. हालांकि उपनगर आयुक्त ने जल्द ही परेशानियों को दूर करने का भरोसा दिलाया. वहीं बैठक में नल से जल के योजना को लेकर खास चर्चा हुई, तो समिति के सभापति मथुरा महतो ने पीएचईडी वन के कार्यपालक अभियंता कुमार नीरज ओर टू के कार्यपालक अभियंता मुकेश मंडल को फटकार भी लगाया, और कहा कि सबसे अधिक खराब हाल नल से जल योजना का है. क्योंकि पूरे जिले में कई स्थानों पर फिल्टर प्लांट बनकर तैयार हुआ, लेकिन गलत स्थानों को चिन्हित कर लिया गया. इसे कई स्थानों पर पानी निकला ही नहीं. वहीं बैठक में कई और मुद्दे उठे. और चर्चा किया गया. बैठक में डीडीसी दीपक दुबे समेत कई पदाधिकारी शामिल हुए थे.





