RanchiTop Story

कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने दिखाया ‘पावर का रौब’, नहीं हड़के डीएमओ राजेश कुमार

Ranchi: विवादित बयान देने के मामले में कई बार लाइम लाइट में आ चुके कृषि मंत्री रणधीर सिंह पावर का रौब दिखाने में भी पीछे नहीं हैंं. नियमों से भी उन्हें परहेज नहीं. क्या नियम है क्या होना चाहिये इस पर भी गौर नहीं फरमाते. राज्य के मुखिया की भी अनदेखी करते हैं. जबकि मुख्यमंत्री रघुवर दास हमेशा कहते हैं भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चाहे कितने पर भी बड़ा अधिकारी हो या फिर सत्ता में बैठे लोग कार्रवाई होगी. राज्य में सुशासन का बोलबाला होगा. लेकिन इससे इतर एक बार फिर कृषि मंत्री अपने रौब के कारण चर्चा में आ गये हैं.

इसे भी पढ़ें – धनबाद : टोटल फेल्योर एसएसपी चोथे पर मेहरबानी…क्या वजह हो सकती है

सोशल मीडिया में वायरल है मंत्री रणधीर सिंह की वीडियो


इससे जुड़ी मंत्री रणधीर सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई है. इस पर वे किसी को बचाने के लिये डीएमओ पर दबाव बना रहे हैं. लेकिन डीएमओ कृषि मंत्री के रौब को दरकिनार कर कार्रवाई पर अड़े हुये हैं. डीएमओ ने साफ कहा है कि चाहे कोई भी हो कार्रवाई तो करेंगे ही, ताकि इससे दूसरे लोग भी सबक ले सकें. न्यूज विंग के पास भी यह वीडियो मौजूद है.

इसे भी पढ़ें – देखिये रिम्स के जूनि. डॉ. की दबंगई ! जल्दी इलाज की बात पर कैसे परिजन को पीटकर खदेड़ा

जब्‍त ट्रैकर को छोड़ने के लिए मंत्री ने किया 20 बार फोन

शनिवार की शाम सारठ के डीएमओ राजेश कुमार अवैध तरीके खनन कर बालू ले जा रहे नौ ट्रैक्टर को पकड़ा. फिर उसे सारठ थाना ले जाया गया. इस बीच मंत्री ने लगभग 20 बार डीएमओ को फोन कर ट्रैक्टर छोड़ने के लिये कहा. कहा भी हम राज्य के कृषि मंत्री हैं. लेकिन डीएमओ नियमों का पालन करते हुये अपने कर्त्तव्य पर अड़े रहे.

इसे भी पढ़ें – सूबे में भगवान भरोसे इलाज, 994 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की जरुरत कार्यरत मात्र 45

डीएमओ राजेश कुमार ने कहा ‘किसी कीमत में नहीं छोड़ूंगा’

डीएमओ राजेश ने कुमार स्पष्ट कहा कि एनजीटी ने मानसून के दौरान बालू खनन पर रोक लगाई है. इसकी हर स्तर पर मॉनिटिरिंग भी की जा रही है. कृषि मंत्री गाड़ी छोड़ने के लिये कह रहे हैं. लेकिन मैं किसी भी कीमत में गाड़ी नहीं छोड़ूंगा. बिना कार्रवाई किये गाड़ी नहीं छोड़ सकते. चाहे कोई भी हो, कार्रवाई तो जरूर करूंगा. ताकि, दूसरे लोग भी इससे सबक लें.

Related Articles

Back to top button