
Kumar Gaurav
Ranchi: झारखंड में स्वास्थ्य सुविधा हमेशा से ही विवादों में रही हैं. कभी स्वास्थ्य केंद्रों की खस्ता हालत तो कभी डॉक्टर्स-दवाओं की कमी. हालांकि, सूबे के मुखिया रघुवर दास इसे सुधारने की लगातार बातें करते हैं. लेकिन आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद बीमार है. जिस राज्य की कई चीजों को सीएम वर्ल्ड क्लास बनाने की बात करते हैं, उस राज्य में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की भारी कमी है. झारखंड में जरुरत की तुलना में महज 4.5 फीसदी ही चिकित्सा विशेषज्ञ हैं.
इसे भी पढ़ेंःराज्य में 1538 स्वास्थ्य केंद्र जिसमें 1015 निर्माणाधीन, जनता कैसे रहेगी तंदरुस्त
राज्य में 994 स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की जरुरत है लेकिन कार्यरत हैं मात्र 45 डॉक्टर. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल क्या होगा. राज्य के स्वास्थ्य मामलों में इतने पिछड़े होने के बाद भी इसे वर्ल्ड क्लास बनाने की बात क्यों नहीं कर रहे. इस दिशा में अब तक कोई पहल क्यों नहीं की गयी ये सवाल उठना लाजमी है.
इसे भी पढ़ें – देखिये रिम्स के जूनि. डॉ. की दबंगई ! जल्दी इलाज की बात पर कैसे परिजन को पीटकर खदेड़ा
राज्य में 1538 स्वास्थ्य केंद्रों में 1015 निर्माणाधीन
केंद्र ने भी स्वास्थ्य मामले में राज्य के 24 में से 19 जिलों को अत्यंत पिछड़े जिलों की श्रेणी में रखा है. ग्रामीण इलाकों के साथ शहरी इलाकों में भी आए दिन कुपोषण के मरीज पाए जाते हैं. सरकार ने स्वास्थ्य सुधार की दिशा में पहल को लेकर कई दावे भी किये हैं, लेकिन नतीजा शायद ही निकल पाए. क्योंकि राज्य के कुल 1538 स्वास्थ्य केंद्रों में से 1015 स्वास्थ्य केंद्र अभी भी निर्माणाधीन है.
इसे भी पढ़ेंःधनबाद : टोटल फेल्योर एसएसपी चोथे पर मेहरबानी…क्या वजह हो सकती है
मजबूरीवश राज्य के दूर दराज से भी गरीब मरीजों को राजधानी का ही रुख करना पड़ता है. यहां भी उनकी बीमारी शायद ही दूर हो पाती है. दूसरी ओर जहां स्वास्थ्य केंद्र बने भी हैं वहां डॉक्टरों की उपस्थिति ना के बराबर है. अधिकतर स्वास्थ्य केंद्र या उपकेंद्र नर्स के भरोसे चल रहे हैं.
चिकित्सा विशेषज्ञों की भारी कमी
एक ओर जहां स्वास्थ्य केंद्रों की हालत खस्ता है. वही राज्य में स्पेशलाइजड डॉक्टर्स की भारी कमी है. यानी अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो मुमकिन है कि राज्य में आपको उसके विशेषज्ञ सरकारी अस्पतालों में नहीं मिल पाये, ऐसे में आपकों राज्य से बाहर का रुख भी करना पड़ सकता हैं. क्या है विशेषज्ञों का आंकड़ा-
इसे भी पढ़ें – ऐसा लगता है, जैसे झारखंड सरकार के विभागों ने अनियमितताएं करने की कसम खा ली है : मंत्री सरयू राय
स्पेशलाईजेशन स्वीकृत पद नियुक्त कार्यरत खाली
एनेसथेटिस्ट 89 08 02 59
ईएनटी 23 12 00 20
गायनकोलॉजिस्ट 82 39 12 32
ऑपथेलेमोलोजिस्ट 41 14 04 26
ऑर्थोपेडिसियन 42 20 04 27
पैडिट्रिसियन 273 55 10 223
पैथॉलोजिस्ट 27 19 01 23
फिजिसियन 246 15 00 231
साइकाट्रिस्ट 22 11 02 14
रेडियोलॉजिस्ट 36 11 02 31
सर्जन 68 27 08 39
फॉरेंसिक 23 03 00 22
डर्मेटोलॉजिस्ट 22 07 00 22
कुल 994 241 45 769




