JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: मॉडल और डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों में जुटा उच्च शिक्षा विभाग

Ranchi: राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के तहत झारखण्ड के कई जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बन रहे डिग्री और मॉडल कॉलेजों में जल्द ही पढाई शुरू कर दी जायेगी. उच्च शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है. बताते चलें कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से 10 से अधिक मॉडल और डिग्री कॉलेजों में नामांकन लिया जायेगा और जुलाई तक पढाई भी शुरू कर दी जाएगी. विभिन्न यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले इन कॉलेजों के संचालन के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी को विभाग की ओर से प्रारंभिक जानकारी दे दी गयी है.

वर्तमान सत्र से जिन कॉलेजों में पढाई करायी जाएगी उनमें चतरा, गिरिडीह, गोड्डा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका और लातेहार के मॉडल कॉलेज हैं. इसके अतिरिक्त खूंटी जिला के तोरपा विधानसभा क्षेत्र (बानो) में डिग्री महाविद्यालय, गुमला जिला के विशनपुर, लातेहार जिला के मनिका, दुमका जिला के जरमुंडी और पलामू जिला के छतरपुर में डिग्री महाविद्यालय का भवन बनकर तैयार है. यहां भी वर्तमान शैक्षणिक सत्र से पढाई होगी.

इसे  भी पढ़ें: BAU की मदद से विदेशी सब्जी जुकिनी का झारखंड में शुरू हुआ उत्पादन, सोनाहातु में हो रही है खेती

इन कॉलेजों के अलावा पलामू, कोडरमा, पाकुड़, गुमला, साहिबगंज और गढ़वा में बन रहे मॉडल कॉलेजों में अगले शैक्षणिक सत्र से पढाई होगी. बताते चलें कि पलामू मॉडल कॉलेज के भवन निर्माण का काम 92 फीसदी, कोडरमा में 83 फीसदी और पाकुड़ में 88 फीसदी पूरा हो चुका है. जबकि गुमला, साहिबगंज और गढ़वा में भवन निर्माण का काम चल रहा है.

इन मॉडल कॉलेजों और डिग्री महाविद्यालयों में साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई होगी. साथ ही, स्नातक स्तरीय अन्य कोर्स भी होंगे.

Related Articles

Back to top button