Bihar

पटना की ये तस्वीर फिर से दिखा रही 2019 की बारिश का ट्रेलर

Patna: राजधानी पटना में 2019 की बारिश को कौन भूल सकता है. हाल ये था कि सेना को राजधानी में हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट गिराने पड़े थे. NDRF और SDRF की टीम ने लोगों को रेस्क्यू किया था.

ये भी पढ़ें-  यूनिक बच्ची का जन्म! न हाथ-न पैर, देखने लिए दूर-दूर से आ रहे लोग, डॉक्टर हैरान

पिछले साल सबसे ज्यादा नुकसान पटना के राजेंद्र नगर और कंकड़बाग इलाके में हुआ था. प्री मानसून की बारिश में ही पटना के कुछ इलाको हाल अभी से ही ऐसा ही दिखने लगा है. राजेन्द्र नगर के कुछ इलाकों में बारिश का पानी घुस गया है.

ये भी पढ़ें-  राहुल गांधी को शाह की चुनौती, सीमा विवाद पर 1962 से आज तक हो जाए दो-दो हाथ

यही नहीं, नीतीश के कई मंत्रियों के आवास में भी पानी घुस आया है. पटना के इन तस्वीरों को देखकर तो यही लगता है कि 2019 का ट्रेलर अभी से ही दिखने लगा है.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि जल जमाव के कारण सिर्फ पटना ही नहीं बल्कि जिला मुख्यालय सब परेशान हैं. प्री मानसून कोई काम नहीं किया गया है बल्कि करोड़ों रुपया पानी की तरह बहाया गया है लेकिन काम जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं देता.

उन्होंने कहा कि बांध का काम रुका हुआ है जिसकी वजह से पूरा उत्तर बिहार खतरे में है. अगर समय रहते कुछ नहीं किया गया तो राजधानी पटना समेत कई जिलों में बाढ़ आना तय है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button