
Ranchi: विधानसभा चुनाव आचार संहिता हटते ही नौ प्रमुख सड़कों के निर्माण के लिए कार्य शुरू किया जायेगा. करीब 166 किमी रोड इसके तहत बनाये जायेंगे, जिसमें जमशेदपुर में एक पैकेज में छह सड़कों के चौड़ीकरण-मजबूतीकरण का काम हैं. सभी सड़कों को मिलाकर 454.70 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. पथ निर्माण विभाग ने पहले इसकी स्वीकृति मंत्रीमंडल से करा लिया था,अब टेंडर इत्यादि की प्रकिया कराके काम प्रारंभ करायेगा.
ये सड़कें बनेंगी
घनबाद प्रमंडल में जीटी रोउ ब्राहाणडीहा मोड़ से खरियो मोड़ भाया हीरापुर, मतारी, पाकेरबेड़ा, लोदवाडीह, झगराही, मोहनपुर, तुरसाबाद पथ का दो-लेन में पुननिर्माण कार्य- 11.57 किमी, 7467.28, अनुशंसित- मथुरा प्रसाद महतो.
बोकारो प्रमंडल- चंद्रपुरा-भंडारीडीह-फुसरो रेलवे क्रासिंग नं- कथारा-गोमिया पथ का राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य- 36.30 किमी, 4653.94 लाख, आरआरक्यूपी.
गोड्डा में नयानगर से हनवारा बिहार बोर्डर, भाया मिलकी, परसा, नारोतमपुर, डुमरिया, रामकोल पथ पुनरीक्षित कार्य.
मनोहरपुर पथ प्रमंडल आनंदपुर से सरीबा भाया रोकोबेरा पथ का पुननिर्माण कार्य.
अनुशंसा- जोबा मांझी
जामताडा पथ में दुमका-मसलिया-कुंडहित –नाला पथ का राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य.
जमशेदपुर- किताडीह बागबेड़ा रिंग रोड लंबाई- 5.77 किमी, किताडीह सदर अस्तपाल पथ-0.57 किमी, घाघीडीह जेल से मतलाडीह पथ लंबाई-1.41 किमी, केरवाडुंगरी से जमशेदपुर मुख्य पथ 1.12 किमी, केरवाडुंगरी से युसीआईएल पथ लंबाइ 2.56 किमी, जाहेरान भुदरूडीह फुटबॉल मैदान से राजनगर जुगसलाई पथ लं.1.40 किमी, टाटा हाता मुख्य पथ तुरामडीह से बेयांगबील नीलडुंगरी लंबाई 673 किमी, करनडीह चौक से शीतला चौक परशुडीह मुख्य पथ लंबाई 1.12 किमी, कुल लंबाई 14.13 किमी का चौड़ीकरण-मजबूतीकरण कार्य. अनुशंसा- संजीव सरदार
सिमडेगा में लचरागढ़-इंदटांड-कारीमाटी-खरवागढ़हा, बारीबिरिंगा ओरगा पथञ 15.99 किमी, लागत 6361.06 लाख, अनुशंसा- नमल विक्सल कोनगाड़ी
गढ़वा में विलासपुर-धुरकी पथ एवं बिरबल चौक से सगमा लिंक रोड- 2279.92 लाख
चतरा में घंघरी हंटरगंज-चतरा- एनएच 99 से कौलेश्वरी मंदिर भाया दनतर पथ का चौड़ीकरण एवं पुननिर्माण कार्य- 10.94 किमी, लागत 4356.44 लाख. अनुशंसा- सत्यानंद भोक्ता.




