Lead NewsNationalNEWS

अर्जेंटीना को जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- मेसी के करोड़ों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत से खुश

FIFA WC:   कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया. इसी के साथ अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा. अर्जेंटीना ने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि फाइनल मुकाबले को फुटबॉल के सबसे रोमांचक मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा.

पीएम मोदी ने कहा कि अर्जेंटीना और मेसी के करोड़ों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत से खुश हैं. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “इसे सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा. अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप चैंपियन बनने पर बधाई. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसक इस शानदार जीत पर खुशी मना रहे हैं.”

पीएम मोदी ने फ्रांस को भी उसके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा, फीफा विश्व कप में उत्साहपूर्ण प्रदर्शन के लिए फ्रांस को बधाई. उन्होंने फाइनल तक पहुंचने के रास्ते में अपने कौशल और खेल भावना से फुटबॉल प्रशंसकों का दिल जीता.

मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फीफा विश्व कप फाइनल में अर्जेंटीना की रोमांचक जीत पर बधाई दी. राहुल गांधी ने कहा कि इस मैच ने एक बार फिर दिखा दिया कि खेल बिना सीमाओं के कैसे एक-दूसरे को जोड़ता है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने भी शानदार प्रदर्शन और फीफा विश्व कप चैंपियन बनने के लिए अर्जेंटीना को बधाई दी. खरगे ने ट्वीट कर कहा कि मेसी का शानदार खेल लाखों प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरा. उन्होंने एम्बाप्पे का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि एमबाप्पे ने फ्रांस को शानदार वापसी के लिए प्रेरित किया.

Related Articles

Back to top button