
Patna : झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग से कमरा आवंटित होने का मामला अब धीरे-धीरे बिहार में तूल पकड़ता नजर आ रहा है. बीजेपी विधायक हरी भूषण ठाकुर ने कहा है कि विधानसभा में हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत दी जाय. हरी भूषण ठाकुर ने हेमंत सोरेन के फैसले पर सवाल उठाते हुए उसे तुगलकी फरमान बताया और कहा कि अगर ऐसी बात है तो बिहार विधानसभा में भी हनुमान चालीसा पढ़ने की इजाजत दी जाय.
जुम्मा के दिन अगर नाराज पढ़ने के लिए छुट्टी दी जाती है, तो हनुमान चालीसा के पाठ के लिए भी छुट्टी मिलनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें: बिहार : तीसरी लहर की आशंका के बीच बीमार पड़ रहे हैं बच्चे, बुखार से गयी कई बच्चों की जान
आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा में नवाज के लिए एक अलग कमरा आवंटित किए जाने को लेकर बीजेपी विधायकों ने भजन कीर्तन कर हेमंत सरकार के इस फैसले का विरोध किया.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा : सीपी सिंह ने नाम लिए बगैर मंत्री को कह दिया टेंपो एजेंट, हंगामा हुआ तो वापस लिया बयान




