
Chatra : जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हरहद गांव मे एक युवक की मौत कुएं में गिरने से हो गयी. युवक की पहचान हरहद गांव निवासी जीतु कुमार यादव (22) पिता अखिलेश यादव के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: 34 वां राष्ट्रीय खेल घोटाले में आरके आनंद को हाईकोर्ट से राहत, अग्रिम जमानत मंजूर
मृतक के परिजनों ने बताया की जीतु सुबह शौच कर कुंआ से पानी निकालकर हाथ-पैर धो रहा था. इस दौरान उसकी पैर फिसल गया है. जिससे जीतु की मौत कुएं में गिरने हो गयी. मृतक मानष्कि रूप से विक्षिप्त था तथा इसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी.
इसे भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा : सीपी सिंह ने नाम लिए बगैर मंत्री को कह दिया टेंपो एजेंट, हंगामा हुआ तो वापस लिया बयान




