
Ranchi: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने धारदार हथियार से खुद अपना गला रेत डाला. जिससे उसकी मौत हो गयी. मामला मांडर थाना क्षेत्र के पुनगी गांव का है.
जहां जगदीश गोप नाम की व्यक्ति का बुधवार की रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हुआ. पत्नी से हुए विवाद के दौरान पति जगदीश ने धारदार हथियार से खुद अपने गले पर वार किया.
इसे भी पढ़ेंःटीवी चैनलों पर एक महीने तक नजर नहीं आएंगे कांग्रेस के प्रवक्ता, पार्टी ने जारी किया फरमान
इसके बाद उसे आनन-फानन में मांडर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
क्या है मामला
मांडर थाना क्षेत्र के पुनगी गांव के रहने वाले 40 वर्षीय जगदीश गोप बुधवार की रात अपने बेटे के साथ बाहर सोया हुआ था. आधी रात में अपने घर के अन्दर घुस कर सो गया.
सुबह जब उसका बेटा उसे उठाने के लिए गया तो देखा कि उसका गला रेता हुआ है, बाद में इसे रेफरल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
इसे भी पढ़ेंःशपथ ग्रहण से पहले मोदी ने महात्मा गांधी और वाजपेयी को नमन किया. शहीदों को भी अर्पित की श्रद्धांजलि
पति-पत्नी के बीच हुई थी लड़ाई
इस मामले में मांडर थाना प्रभारी राना जंग बहादुर सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से और आसपास के लोगों से सूचना मिली कि जगदीश गोप का बुधवार की रात अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था. इस दौरान उसने खुद अपने गले पर वार कर लिया. और जगदीश गोप की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ेंःजनता का रुख देख झामुमो विधायक विरोध नहीं कर सके, कोल्हान में जमीन लूट के विरोध में गीता को मिला वोट




