
New delhi: WhatsApp को लेकर लोगों में बढ़ते अविश्वास को देखते हुए अब कंपनी ने अपना प्लान तीन महीने के लिए टाल दिया है. WhatsApp की ओर से कहा गया है कि प्राइवेसी पॉलीसी को लेकर लोगों में भ्रम का स्थिति उत्पन्न हो गयी है. यहीं कारण है कि लोगों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है. कहा गया है कि तीन महीने का समय मिलने से यूजर्स को पॉलिसी के बारे में ज्यादा जानने और उसकी समीक्षा करने के लिए ज्यादा वक्त मिल जाएगा.
पहले दिये गये बयान से पलटी कंपनी
कंपनी के दिए गए बयान में कहा गया है कि प्राइवेसी पॉलिसी के आधार पर कभी भी अकाउंट को बंद करने की योजना नहीं बनाई गयी थी. लेकिन इसके विपरित पहले व्हाट्सएप की ओर से दिए गये बयान में यह कहा गया था कि 8 फरवरी 2021 को WhatsApp अपने टर्म्स ऑफ़ सर्विस को अपडेट करने जा रहा है. कपंनी ने कहा था कि अगर कोई यूजर इन नेटवर्क और सर्विस से एग्री नहीं होते हैं तो वह व्हात्सप्प इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. बात से ही कंपनी को बड़ा झटका लगा और कई मिलियन यूजर्स सिग्नल और टेलीग्राम जैसे दूसरे ऐप पर चले गये.
इसे भी पढ़ें- बस कुछ ही देर में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
Thank you to everyone who’s reached out. We’re still working to counter any confusion by communicating directly with @WhatsApp users. No one will have their account suspended or deleted on Feb 8 and we’ll be moving back our business plans until after May – https://t.co/H3DeSS0QfO
— WhatsApp (@WhatsApp) January 15, 2021
प्राइवेसी पर उठ रहे थे सवाल
बता दे कि WhatsApp ने हाल ही में अपने उपयोगकर्ताओं की सेवा की शर्तों और गोपनीयता को लेकर बताया था कि कैसे कंपनी उपभोक्ताओं के डाटा का प्रसंस्करण करती है और उन्हें फेसबुक के साथ साझा करती है. अपडेट में कहा गया कि व्हाट्सएप सेवाओं का उपयोग जारी रखने के लिए 8 फरवरी 2021 तक नहीं शर्तों और नीति से सहमत होना होगा. इसी के बाद इन नीतियों पर बहस शुरू हुई थी.
इसे भी पढ़ें- साहेबगंज: दो पिकअप वैन से तलाशी के दौरान बोरे में बंद मिली हड्डियां, पुलिस जांच में जुटी




