Crime NewsJharkhandRanchiSahibganj

साहेबगंज: दो पिकअप वैन से तलाशी के दौरान बोरे में बंद मिली हड्डियां, पुलिस जांच में जुटी

 Sahibganj: जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र से देर रात तलाशी के दौरान पुलिस ने दो पिकअप वैन के बोरे से हड्डियां बरामद की है. जानकारी के अनुसार पुलिस देर रात रोज की ही तरह सामान्य चेकिंग कर रही था. इसी दौरान दो पिकअप वैन को रोक कर जब उसकी तलाशी ली गयी तो दो बोरों में से हड्डियां मिली. इसके बाद पुलिस पिकअप को थाना ले आई और मामले की जांच में जुट गयी है.

बड़े रैकेट का हाथ होने की आशंका

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जी रही है. पुलिस के अनुसार हड्डियों को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा कि ये हड्डियां मनुष्य या जानवर किसी का भी हो सकती है. फिलहाल अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं. ऐसे में जांच के बाद ही खुलासा हो पायेगा कि आखिर ये किसका हड्डियां हैं. इन्हें कहां से लाकर, कहां भेजा जा रहा था. पुलिस को इन सबके पीछे बहुत बड़े रैकेट का हाथ होने की आशंका है.

इसे भी पढ़ें- घाटशिला: वन विभाग के डिपो में लगी भीषण आग, लाखों रुपये की कीमती लकड़ी जलकर स्वाहा

Related Articles

Back to top button