Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiSahibganj

5 साल तक चले प्रेम संबंध के बाद प्रेमिका को दूसरे युवक से हुआ प्यार, नाराज पूर्व प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने प्रेमिका की हत्या के आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रेमी को प्रेमिका के दूसरे युवक के साथ रहना नागवार गुजरा. इसकी भनक लगी तो उसने पत्थर से कूचकर प्रेमिका की हत्या कर दी. आरोपी प्रेमी बबलू मडैया उर्फ कान्दना मडैया मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र स्थित ठाकुर टोला कोहबारा का रहने वाला है. पुलिस के समक्ष आरोपी ने दिए अपने स्वीकोरोक्ति बयान में अपराध स्वीकार किया है. आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर पुलिस ने बरामद कर लिया है.
इसे भी पढ़ें: रातू में कोयला कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली

पुलिस के अनुसार आरोपी बबलू मडैया मृतका अपनी प्रेमिका के साथ पांच वर्ष से रह रहा था. इसी बीच किसी दूसरे युवक से मृतका का संबंध हो गया. इस बात की भनक पहले प्रेमी को लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा. 1 जनवरी को शराब के नशे में बबलू मडैया का मृतका से विवाद हो गया. इसी क्रम में आरोपी ने पत्थर से कूचकर प्रेमिका की हत्या कर दी. इस घटना को लेकर मृतका की बहन के फर्दबयान पर मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Related Articles

Back to top button