
New Delhi : प्रधानमंत्री के सलाहकार अमरजीत सिन्हा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया. श्री सिन्हा पीएमओ में पदस्थापित थे. सूत्रों ने यह जानकारी दी है. सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी श्री सिन्हा प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में सलाहकार थे और वह सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं को संभालते थे. उनके इस्तींफे के कारण के बारे में पता नहीं चला है.
अमरजीत सिन्हा बिहार कैडर के 1983 बैच के आइएएस अधिकारी हैं. वह 2019 में ग्रामीण विकास सचिव के तौर पर रिटायर हुए थे. उसके बाद उन्हें पीएमओ में नियुक्त किया गया था.
इसे भी पढ़ें :जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत में कोविड वैक्सीन की मंजूरी का आवेदन वापस लिया
इससे पहले मार्च में पीएमओ में प्रधान सलाहकार रहे पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने भी इस्तीफा दिया था. पिछले साल फरवरी में अमरजीत सिन्हाध के साथ भास्क्र खुलबे को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्तग किया गया था. अनुबंध के आधार पर ये नियुक्तियां दो साल की अवधि के लिए हुई थीं. अगले आदेश के बाद इसे बढ़ाया जा सकता था.
इसके पहले मार्च में पीएम नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार पीके सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. पीके सिन्हा ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था. नृपेंद्र मिश्रा के प्रिंसिपल सेक्रटरी पद से इस्तीफे के बाद 2019 में सिन्हा को पीएमओ लाया गया था.
इसे भी पढ़ें :राज्यभर में इंटर के रिजल्ट को लेकर फूटा गुस्सा, JAC से छात्रों ने मांगा इंसाफ




