Education & Career

संत फ्रांसिस, ब्रिजफोर्ड सहित अन्य स्कूलों में एडमिशन शुरू, 700 से 1000 रुपये है एडमिशन फॉर्म की कीमत

Ranchi: शहर के स्कूलों में प्राइमरी लेवल के क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. अधिकतर स्कूलों में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरना होगा.

एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का चयन पैरेंट्स और बच्चों के साथ स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन के इंटरेक्टिव सेशन के बाद किया जायेगा. एप्लीकेशन फॉर्म के साथ बर्थ सर्टिफिकेट, रेसिडेंट सर्टिफिकेट देना होगा.

इन स्कूलों में शुरू हुआ है एडमिशन

संत फ्रांसिस : हरमू स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में कक्षा नर्सरी व केजी के शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नामांकन के लिए एक व दो नवंबर को एडमिशन फॉर्म मिलेगा.

फॉर्म केवल ऑनलाइन भरा जायेगा. इसके बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंट आउट 800 रुपये की फीस के साथ स्कूल कार्यालय में दोपहर दो बजे तक जमा करना होगा.

आवेदन के साथ बर्थ सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ देना होगा. नर्सरी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र चार साल और केजी के लिए पांच साल होना चाहिए. उम्र की गणना 1 अप्रैल 2020 से ही जायेगी.

इसके बाद 11 से 20 नवंबर तक स्कूल में बच्चे व अभिभावक के साथ इंटरेक्टिव सेशन होगा. इस सेशन के बाद चयनित स्टूडेंट्स का नाम 25 नवंबर को स्कूल की वेबसाइट पर जारी किया जायेगा.

ब्रिजफोर्ड स्कूल : तुपुदाना स्थित ब्रिजफोर्ड स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए एडमिशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. स्कूल के वेबसाइड से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड कर भरना होगा.

वहीं स्कूल ऑफिस से भी एडमिशन फॉर्म लिया जा सकता है. एडमिशन फॉर्म 11 से 30 नवंबर तक ले सकते हैं. नामांकन के लिए उम्र सीमा तय की गयी है. जिसकी गणना 31 मार्च 2020 से की जायेगी.

प्री नर्सरी के लिए ढाई से साढ़े तीन साल, नर्सरी के लिए साढ़े तीन से साढ़े चार साल व केजी के लिए पांच साल की उम्र होनी चाहिए. इसके अलावा क्लास 1 से 5 तक में एडमिशन के लिए एडमिशन टेस्ट होगा. यह 1 दिसंबर 2019 को लिया जायेगा.

लॉयला कान्वेंट : लॉयला कॉन्वेंट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभी नर्सरी व प्रेप में एडमिशन के लिए फॉर्म मिल रहा है. एडमिशन फॉर्म स्कूल ऑफिस से स्कूल टाइमिंग के दौरान प्राप्त किया जा सकता है.

एडमिशन फॉर्म के साथ 1000 रुपये देना होगा. उम्र सीमा की योग्यता के अनुसार नर्सरी के लिए स्टूडेंट्स की उम्र साढ़े तीन साल और प्रेप के लिए साढ़े चार साल होनी चाहिए.

चयनित स्टूडेंट्स की लिस्ट स्कूल वेबसाइट पर जारी की जायेगी.

संत थॉमस स्कूल : केजी वन और केजी टू के लिए एडमिशन प्रोसेस जारी है. संत थॉमस के धुर्वा व हरदाग कैंपस में एडमिशन चल रहा है. एडमिशन फॉर्म केवल ऑनलाइन लिया जा सकता है.

केजी वन के लिए स्टूडेंट की उम्र साढ़े तीन से साढ़े चार साल और केजी टू के लिए साढ़े चार से साढ़े पांच साल होनी चाहिए. ऑनलाइन भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट 6 व 7 नवंबर को जमा करना होगा.

इसके बाद 11 से 12 नवंबर के बीच इंटरेक्शन सेशन होगा. एडमिशन फॉर्म के साथ 700 रुपये देना होगा. स्टूडेंट के उम्र की गणना 1 अप्रैल 2020 से की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – पथ निर्माण विभाग में इंजीनियरों के प्रमोशन में गड़बड़ी पर HC ने सचिव को कहा –  8 हफ्ते में दें प्रमोशन या जवाब 

Related Articles

Back to top button