NEWS

रामगढ़ में भी कोयला व्यवसायी इजहार अली के कोक इंडस्ट्री फैक्ट्री पर हुई ईडी की छापेमारी 

Ramgarh: इजहार अंसारी के रामगढ़ के कुजू ओपी क्षेत्र के भरेचनगर- बोंगाबार स्थित ओम कोक इंडस्ट्री नामक प्रतिष्ठान में कोल लिंकेज हेराफेरी मामले में सुबह 6 बजे से ईडी की रेड चल रही है. ईडी के अधिकारी दो गाड़ियों में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के साथ पहुंचे और मुख्य गेट को बंद कर दिया गया है. किसी के अंदर जाने और बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है. बताया गया कि ईडी के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे हैं. ईडी के अधिकारी यहां पर कंप्यूटर समेत इंट्री रजिस्टर और दूसरे दस्तावेज को लगातार खंगाल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: अवैध खनन मामले में रांची और हजारीबाग के आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

बता दें कि बीते इससे पहले बीते 3 मार्च 2023 को ईडी ने इजहार अंसारी के बोंगा बार- भरेचनगर स्थित ओला कोक इंडस्ट्री नमक प्रतिष्ठान पर भी ईडी नउस समय भी ईडी के हाथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज लगे थे. रामगढ़ के अलावे कोयला व्यवसाई इज़हार अंसारी के हजारीबाग स्थित आवास पर भी रेड चल रहा है ईडी के रेड पड़ते ही पूरे रामगढ क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है .

Related Articles

Back to top button