Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : मरीन ड्राइव पर जिला परिवहन पदाधिकारी की कार्रवाई, 3 वाहन सीज और 8 वाहनों को किया ब्लैकलिस्ट, दो लाख रुपये वसूला जुर्माना

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के मरीन ड्राइव में गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान अवैध पार्किंग, ओवरलोड, एमवीआई एक्ट का उलंघ्घन और वैध परमिट नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई. इस दौरान तीन वाहनों को सीज किया गया जबकि 8 वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है. इस कार्रवाई में दो लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया गया है. जब्त वाहनों को साकची थाना परिसर में रखा गया है जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें : Adityapur : आपसी रंजीश में हुई थी सूरज मुंडा की हत्या, हथियार के साथ आशीष और किशन गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Related Articles

Back to top button