
Palamu : जमीन कारोबारी संजय उर्फ राजन श्रीवास्तव उर्फ ‘मामा’ हत्याकांड के फरार आरोपी विशाल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. उसका शव शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवाला घाट के समीप कोयल नदी से बरामद किया गया.
विशाल शिवाला रोड निवासी बाबूलाल चन्द्रवंशी का पुत्र था. अनुसंधान में मामा हत्याकांड में विशाल का नाम सामने आया था. उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी.
इसे भी देखें : गुमला के एक पिता ने अपनी बेटी को ढूंढ़ने की फरियाद सीआइडी एडीजी से की
सिर पर मारी गयी है गोली : पुलिस
पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कोयल नदी में 23 वर्षीय एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने के बाद उसे बरामद किया गया. उसे घाट के पास लाने के बाद पहचान करायी गयी.
पुलिस निरीक्षक के मुताबिक विशाल के सिर पर गोल निशान पाए गए हैं जिससे प्रतीत होता है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गयी है.
इसे भी देखें : नवविवाहिता से गैंगरेप, हत्या की नीयत से पिटाई कर कुएं में धकेला
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
कुमार ने जानकारी दी कि शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है और इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस संभावित अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विशाल का किसी गिरोह से कनेक्शन था या नहीं. हत्या के कारण का भी पता लगाया जा रहा है.
इसे भी देखें : लोगों ने कहा- बंद हो मॉब लिंचिंग,आने वाली पीढ़ी को न पढ़ाये हिंदू-मुस्लिम का पाठ
रेलवे ब्रिज के पास मारी गयी थी राजन को गोली
विदित हो कि कुछ दिनों पहले जमीन कारोबारी और बेलवाटिका निवासी संजय उर्फ राजन श्रीवास्तव उर्फ ‘मामा’ को कान्दू मुहल्ला रेलवे ब्रिज के पास गोली मार दी गयी थी. स्कूटी से लौटते समय से उसे पीछे से कमर के पास गोली मारी गयी थी. कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गयी थी.
इसे भी पढ़ें : CBSE पढ़ायेगा बच्चों को साइबर क्राइम, पैरेंट्स की भी होगी ट्रेनिंग




