Giridih

गिरिडीह: किशोरियों को भगाने के आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लापता चचेरे भाई-बहन की तलाश जारी

Giridih: शादी का प्रलोभन देकर नाबालिगों को भगाने के तीन आरोपियों को गिरिडीह के बगोदर और मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि तीनों नाबालिग को भी बरामद करने में सफल रही. इसमें एक आरोपी मध्य प्रदेश के सतना जिले के उनाबाद निवासी रामचरण अहिरान हैं. जबकि बगोदर थाना के ही एक और मामले में नाबालिग किशोर किशोरी को बरामद करने में भी पुलिस सफल रही. इसकी पुष्टि एसपी दीपक कुमार शर्मा ने भी किया है. जबकि जिला मुख्यालय के मुफ्फसिल थाना इलाके से नाबालिग को लेकर फरार हुए पचम्बा थाना इलाके के आरोपी छोटू साहू को दबोचने में पुलिस सफल रही. वहीं शुक्रवार को ही इसी मुफ्फसिल थाना इलाके से एक चचेरे भाई बहन के फरार होने का केस दर्ज किए जाने की बात सामने आई है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है. इधर एक साथ तीन अलग अलग मामले में दो थानों की पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग के साथ उसके प्रेमियों को दबोचा है. जानकारी के अनुशार सभी गिरिडीह से फरार होने के प्रयास में थे. इसी दौरान टक्निकल टीम के सहयोग से इन्हें अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया.

Related Articles

Back to top button