JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : साकची में 2.10 करोड़ की चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कल कर सकती है खुलासा

Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत राजेंद्र नगर निवासी अजय मोदी के घर चोरों ने नकद समेत 2.10 करोड़ की चोरी कर ली थी. घटना 9 अक्टूबर की है. इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़ाए सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस जेएनएसी के ठेकेदार शिबू से भी थाने में पूछताछ कर रही है. चोरी के मामले में शिबू के पार्किंग में काम करने वाले कर्मियों के शामिल होने की भी बात सामने आई है. संभवतः पुलिस शनिवार को मामले का खुलासा कर सकती है. बता दे कि अजय अपने परिवार के संग 29 सितंबर को छुट्टियां मनाने सिंगापुर गए हुए थे. जब वह 9 अक्टूबर को घर वापस लौट तो पाया की घर में चोरी हो चुकी है. चोरों ने पीछे से बॉथरूम का वेंटीलेटर तोड़कर अंदर घुसकर चाबी से ही लॉकर को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. चोरों ने 1.50 करोड़ के गहने और 60 लाख रुपए नकद की चोरी की थी.

Related Articles

Back to top button