ChatraCrime NewsHazaribaghJharkhandLead NewsNEWSRanchi

ACB ने इटखोरी पीएचसी के ब्लॉक एकाउंट मैनेजर को 4 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार, बिल भुगतान के लिये मांगा था घूस

Ranchi: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने चतरा जिले में बीएएम (ब्लॉक एकाउंट मैनेजर) शंभु कुमार रवि को घूस लेते गिरफ्तार किया है. एसीबी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र इटखोरी के बीएएम शंभु कुमार रवि को 4000 रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है. एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि शंभु कुमार रवि के खिलाफ इटखोरी लोरम निवासी पन्ना लाल राणा ने लिखित शिकायत की थी. बीएएम ने ममता वाहन के बिल भुगतान के लिए चार हजार घूस की मांग की थी. पूर्व में इनके द्वारा गहन जन स्वस्थ्य सर्वे 2021 योजना के तहत प्रचार प्रसार का कार्य किया गया था. जिसका बिल दो वर्षो से लंबित है. इस शिकायत के सत्यापन के बाद आरोप को सही पाया गया. जिसके बाद एसीबी ने बुधवार को शंभु कुमार रवि को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: Koderma Scholarship Scam: कल्याण विभाग के रिटायर्ड क्लर्क मो. मोबिन और कम्पयूटर ऑपरेटर मो. हैदर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button